क्राइमसिवनी

आबकारी विभाग ने अवैध शराब के विरूद्ध की कार्यवाही, 06 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये

Seoni 15 January 2025
सिवनी यशो:- विगत दिवस को आबकारी विभाग सिवनी के द्वारा गश्त एवं दबिश कार्य करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36 के तहत कुल 06 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं। इनमें आबकारी शहर वृत्त सिवनी के अंतर्गत 02 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं, जिनमें आरोपी राधिका पत्नी गणेश कुचबंदिया, उम्र 31 वर्ष निवासी गंजवार्ड सिवनी एवं सरिता पत्नी अशोक कुचबंदिया, उम्र – 40 वर्ष गंजवार्ड सिवनी से कुल 20 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद कर जप्त की गई है। आबकारी दक्षिण वृत्त सिवनी के अंतर्गत 02 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं जिनमें आरोपी बोधराम मंडलवार आत्मज दीपचंद मंडलवार उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम दुटेरा एवं प्रकाश आत्मज शेरसिंह तेकाम उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम झगरा के कब्जे से कुल 53 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद कर जप्त की गई है।

आबकारी वृत्त लखनादौन के अंतर्गत 02 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं जिनमें आरोपी आकाश पिता रम्मू चक्रवर्ती 23 वर्ष निवासी धनककडी एवं बरकत अली पिता अन्सार अली 29 वर्ष निवासी मकरझिर के कब्जे से 13 पाव मसाला मदिरा, 03 पाव विदेशी मदिरा मैकडॉवेल रम एवं 08 केन बियर बरामद कर जप्त की गई है। इस प्रकार आज कायम किए गए कुल 06 आपराधिक प्रकरणों में 13 पाव मसाला मदिरा, 03 पाव विदेशी मदिरा मैकडॉवेल रम 08 केन बियर 73 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त की गई है। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, आबकारी उप निरीक्षक राजेश सिंघल, सुश्री खुशबू प्रिया मरावी एवं रवींद्र लिल्हारे स्टॉफ सहित शामिल रहे हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!