क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पुलिस की लापरवाही से केटर्स की मौत, जाँच की मांग

Chhindwara 21 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- केटर्स जितेन्द्रसिंह चौहान विगत दिनों दुर्घटना में घायल हो गये, पुलिस ने घायल अवस्था में उन्हें रात्रि में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उनके जेब में आधार कार्ड था। पुलिस ने गलती कर उनके घर रात्रि में खबर नहीं कि जबकि आधार कार्ड में पता एवं मोबाईल नबंर था, इसी तरह की गलती जिला अस्पताल के स्टाफ ने किया डॉक्टर को दुर्घटना के बाद उसकी गम्भीरता का पता रहा होगा, डॉक्टर पुलिस के निर्देश देते तो पुलिस या अस्पताल के स्टाफ घर में खबर कर देते तो तुरन्त घर वाले उन्हें मिलने आते।

गम्भीर हालत में जितेन्द्र चौहान रात्रि भर अस्पताल में रहे, पुलिस की लापरवाही से एक युवा केटर्स की जान चली गई। गुजराती समाज के अध्यक्ष अश्विनी भट्ट ने एस.डी.एम को ज्ञापन देकर जांच की मांग की एवं लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!