क्राइमछिंदवाड़ा

आईपीएल में लग रहे सट्टे को पुलिस ने किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग पर लग रहा था सट्टा

Chhindwara 21 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच पर सट्टा लगाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन और नगद राशि सहित कुल रू. 70,000 का सामान बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पुलिस ने अतुल कुशवाह नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र 25 वर्ष है और वह चौरई का निवासी है। अतुल के पास से एक HP कंपनी का लैपटॉप, दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन, एक खाली पि_ू बैग और रू. 5000 नगद बरामद हुए हैं।

सट्टेबाजी का मास्टरमाइंड फरार

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह सट्टा ID विशाल नागर ने उसे संचालित करने के लिए दी थी, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस विशाल नागर की तलाश कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय के निर्देशों पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता और नगर पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जैल बगीचा में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जप्त की सामग्री

पुलिस ने आरोपी के पास से एक HP कंपनी का लैपटॉप, दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन,एक खाली पि_बैग, 5000 नगद
कुल मशरूका रू. 70,000 जब्त किया।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी, सउनि बृजेश रघुवंशी, आरक्षक विकास बैस, सायबर आरक्षक नितिन सिंह और आरक्षक आदित्य रघुवंशी ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!