मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष से भ्रष्टाचारो पर अंतिम जबाव के लिये 12 दिसंबर की तिथि तय
सिवनी यशो:- सिवनी जिला मुख्यालय की कांग्रेस अध्यक्षीय नगर पालिका परिषद सिवनी में प्रमाणित रूप से करोड़ो रूपये का भ्रष्टाचार और व्यापक अनिमित्ताएँ हुई है । जिसकी पुष्टि उच्च स्तरीय विभागीय जाँच एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है । प्रमाणित भ्रष्टाचार और अनियमित्ताओं के मुख्य निशाने पर सिवनी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शफीक खान है परंतुृ इस भ्रष्टाचार की आँच में नगर पालिका परिषद के कुछ अधिकारी और कर्मचारी भी झुलस सकते है ।
शफीक खान के अध्यक्षीय कार्यकाल में ह़ुई अनिमित्ताओं और भ्रष्टाचार के संबंध में नपा अध्यक्ष शफीक खान सहित नपा के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों से लिखित रूप में जबाब तलब किये जा चुके है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन विकास विभाग के द्वारा अंतिम रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान से जबाव के लिये 12 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की गयी है
जैसा कि दैनिक यशोन्नति पूर्व में ही इस बात को लिख चुका है कि इस जाँच का मकसद केवल और केवल नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान को हटाना है अधिकारी कर्मचारियों को प्रशासन ब्याज में बलि का बकरा बना रहा है और बिना अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही के जाँच संदिग्ध लगेगी अत: जाँच को प्रमाणिकता देने और निष्पक्ष कार्यवाही बताने के लिये अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकती है परंतु नपा अध्यक्ष को हटाने की कार्यवाही नगरीय प्रशासन निश्चित रूप से कुछ ही दिनों में कर देगा अध्यक्ष कानून का सहारा लेकर ही अपने पद को बचा सकते है ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार और हमारे अनुमान के मुताबिक सिवनी नपा अध्यक्ष श्री खान से अंतिम जबाव 12 दिसंबर को लिया जायेगा और इस जबाव को ही आधार बनाकर ऐसे किसी समय में (जब अध्यक्ष को कानूनी सहारा लेने का अवसर कम मिल पाये अदालतो की छुट्टियां अधिक हो) दिसंबर माह में ही धारा 41 (क) के तहत हटाया जा सकता है और कारण बताया जायेगा अध्यक्ष पद पर बने रहना लोकहित में या परिषद के हित में वांछनीय न हो. यह पाया जाए कि वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ है. यह पाया जाए कि वह अधिनियम या उसके अधीन बनाए गए किसी नियम के उपबंधों के विरुद्ध कार्य कर रहा है ।
उपरोक्त कारण के तहत आदेश पारित किया जा सकता है । अध्यक्ष को हटाने के पूर्व राज्य सरकार को सुनवाई का युक्तियुक्त अवसर देना होता है और यह जबाव तलब की जो औपचारिकताएँ हो रही है यह उसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है परंतु यह लगभग तय है कि सिवनी नगर पालिका से शफीक खान को हटाना लगभग तय कर लिया गया ।
अगले माह में सिवनी नगर पालिका को नया अध्यक्ष मिलना लगभग तय हो चुका है । भाजपाई खेमे में भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिये सक्रियता बढ़ गयी है तो कांग्रेस अपनी परिषद को बनाये रखने के लिये कोशिश छोड़ेगी नहीं ।




