मध्यप्रदेशसिवनी

NMMS छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 54 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गयी

9328 परीक्षार्थी हुए शामिल 211 रहे अनुपस्थित

Seoni 01 December 2024
सिवनी यशो:-माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.भोपाल (Board of Secondary Education, M.P., Bhopal) के निर्देशानुसार NMMS छात्रवृत्ति चयन परीक्षा वर्ष 2024-25 का आयोजन दिनांक 01.12.2024 दिन रविवार को प्रथम पाली समय 10.45 बजे से 12.30 तक (मानसिक योग्यता परीक्षण) एवं द्वितीय पाली 12.30 से दोपहर 2.15 बजे तक (शैक्षिक योग्यता परीक्षण) जिलें के 54 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गई है। जिसमें प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थी दर्ज 9539, उपस्थित 9328, अनुपस्थित 211, नकल प्रकरण निरंक पाया गया। इसी प्रकार द्वितीय पाली में कुल परीक्षार्थी दर्ज 9539, उपस्थित 9328, अनुपस्थित 211, नकल प्रकरण निरंक पाया गया।

जिलास्तरीय उडऩदस्तादल में आर.पी.पाटिल,सहायक संचालक,श्रीमति जस्सी थॉमस,क्रीडा अधिकारी, राजेश राय,नोडल,खुनेन्द्र सिंह छेदाम,सहायक ग्रेड-3 के द्वारा शास.उ.मा.वि.खैरापलारी, शास.उ.मा.वि.कान्हीवा?ा,शास.हाईस्कूल क.कान्हीवाड़ा, शास.उ.मा.वि.भोमा, शास.हाईस्कूल क.भोमा का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार दूसरे जिलास्तरीय उडऩदस्तादल में एस.एम.सिंग,सहायक संचालक, संजीव राय,ए.पी.सी., एच.आर.कंगाले,लेखापाल के द्वारा शास.उत्कृष्ट विद्यालय कुरई,सी.एम.राईज सुकतरा, शास.उ.मा.वि.खवासा,शास.उ.मा.वि.बादलपार, शास.उ.मा.वि.गोपालगंज का निरीक्षण किया गया तथा तीसरे जिलास्तरीय उडऩदस्तादल में महेश कुमार बघेल,डी.सी.पी.रवि शंकर ठाकुर,बी.आर.सी.सी.छपारा के द्वारा सी.एम.राईज छपारा, शास.क.उ.मा.वि.छपारा, शास.नवीन क.हाईस्कूल छपारा, शास.उ.मा.वि.चमारीखुर्द का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रुप से संचालित पाई गई। निरीक्षण किये गये परीक्षा केन्द्रों का उपस्थिति विवरण निम्नानुसार है-

NMMS छात्रवृत्ति चयन परीक्षा 54 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की गयी - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button