छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दीपक सक्सेना का कांग्रेस से मोहभंग,सभी पद त्यागे

सिवनी    छिंदवाड़ा जिले की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कमलनाथ की विश्वासपात्र पूर्व कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में कमलनाथ के विधायक प्रतिनिधि दीपक सक्सेना ने विधायक प्रतिनिधि सहित कांग्रेस के समस्त दायित्व से त्यागपत्र दे दिया है।

दीपक सक्सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखे पत्र में कमलनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लिखा है कि आपके द्वारा मुझे जिला सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया और सक्रिय राजनीति में जोड़ा गया एवं मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर दो बार मंत्री बनने का अवसर दिया इसके साथ मुझे विधायक प्रतिनिधि भी आपके द्वारा बनाया गया जिसके लिए वह कांग्रेस पार्टी के स्वर्गीय राजीव गांधी श्रीमती सोनिया गांधी एवं आपका आभारी हूं तथा पूरा परिवार आपका ही नहीं रहेगा।

हालांकि यह पत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को संबोधित कर लिखा गया है और यह सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है इस पत्र के अनेक मायने निकाले जा रहे हैं लोकसभा चुनाव के दौरान कमलनाथ के विश्वासपात्र कांग्रेस नेताओं द्वारा बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ली जा रही है और कांग्रेस पार्टी से अचानक अति विश्वास पात्र माने जाने वाले दीपक सक्सेना का त्यागपत्र कांग्रेस पार्टी की जड़े हिलने के संकेत दे रही है।

दीपक सक्सेना का कांग्रेस से मोहभंग,सभी पद त्यागे - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button