WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

अवैध तरीके से बुधवारी तालाब के किनारे दुकानों का निर्माण – जाँच की मांग

पार्षद राजेश यादव ने कलेक्टर से रोक लगाने और जाँच की मांग की
भ्रष्टाचार की आशंका, परिषद नहीं दे रही जानकारी

सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद की कांग्रेसी अध्यक्षीय परिषद नगर में मनमानी कर नियम कानून को ताक पर रखकर जनविरोधी काम कर रही है । नगर पालिका परिषद सिवनी जिस तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है वह नगर के लिये भविष्य में भारी सिरदर्द का कारण बनेगा । विवेकानंद वार्ड से पार्षद राजेश राजू यादव ने जिला कलेक्टर को एक पत्र लिखकर नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के बुधवारी तालाब के किनारे अवैधानिक तरीके से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है उन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदारों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की है ।
पार्षद राजू यादव ने कलेक्टर को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि सिवनी नगर पालिका में कांग्रेस अध्यक्षीय परिषद दोहरे मापदंड अपनाकर गैर कानूनी तरीके से काम कर रही है नगर के बुधवारी तालाब के किनारे इन दिनों दुकानों का निर्माण बिना परिषद की जानकारी के किया जा रहा है जिसके संबंध में जानकारी मांगने पर भी उपलब्ध नहीं करायी जा रही है । बुधवारी तालाब के किनारें पूर्व की परिषद द्वारा निर्माण कराया गया था जिसके पिल्लहर तालाब के अंदर होने के कारण कुछ ही वर्षो में गिर गयी थे, परंतु जिस समय यह दुकाने गिरी उस वक्त दुकाने बंद थी अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी । इन्ही दुकानों का निर्माण वर्तमान में पुन: किया जा रहा है परंतु यह निर्माण कौन करा रहा है यह सिवनी नगर पालिका द्वारा नहीं बताया जा रहा है और न ही सिवनी नगर पालिका परिषद के पास इस निर्माण कार्य से संबंधित कोई स्वीकृति है उसके बाद भी नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी और परिषद के अध्यक्ष द्वारा निर्माण कार्य को रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया जबकि यह निर्माण कार्य परिषद कार्यालय के ही नजदीक हो रहा है और परिषद के अधिकार क्षेत्र वाले भू खंड में हो रहा है ।
पार्षद राजू यादव ने अपने पत्र में कहा कि इसीके विपरीत तालाब के किनारे पिछले कई दशको से निवास करने वालो को सुरक्षा का बहाना बताकर उन्हें उनके निवास क्षेत्र से बेदखल करने के लिये नोटिस दिये गये है । गरीबो को 100 मीटर दूर तक के भूखंड खाली करने के लिये कहा जा रहा है वहीं तालाब के अंदर दुकानों के पिल्लहर खड़े कर निर्माण किया जा रहा है और यह निर्माण कौन कर रहा है यह भी परिषद के पास जानकारी नहीं है और शिकायत के बाद भी कार्यवाही भी नहीं की जा रही है जिससे प्रतीत होता है कि दुकान का अवैध तरीके से निर्माण कार्य मुख्यनगर पािलका अधिकारी एवं अध्यक्ष की सहमति से हो रहा है और इसके एवज में ऐसा प्रतीत होता है कि बड़े रूप में भ्रष्टचार भी किया गया है । श्री यादव ने दुकानों के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने एवं मामले सूक्ष्मता से जाँच की मांग की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!