WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनीहेल्थ

राष्ट्र को अच्छे नागरिक देने वाले विद्यालय का सहयोग कर हमे आत्मिक सुख मिलता है – सुजीत

मालू फाऊंडेशन ने विद्यालय को 100 बैंच एवं डेक्स दिये दान, अनुराग मालू ने विद्यालय पहुँचकर सौँपी सामग्री

राष्ट्र को अच्छे नागरिक देने वाले विद्यालय का सहयोग कर हमे आत्मिक सुख मिलता है - सुजीत - Seoni News
सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी

सिवनी यशो:- गुणवत्ता पूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा के लिये निरंतर क्रियाशील सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में अग्रणी है । इस विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति और इसकी चिंता सभ्य संस्कारित समाज के निर्माण के लिये आवश्यक है । इस विद्यालय में सहयोग कर हमें इस बात का आत्मीय संतोष होता है कि हमारे द्वारा एक ऐसी संस्था के लिये कुछ करने का अवसर मिला जो संस्कारित समाज निर्माण की दिशा में समर्पण भाव से कार्य से कर रही है । ऐसी संस्था में सहयोग के लिये जो भी संभव प्रयास होंगे मेरे द्वारा किये जायेंगे । उक्ताशय के विचार समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन ने सरस्वती शिशुमंदिर भैरोगंज में मालू फाऊंडेशन द्वारा विद्यालय में भैया बहिनों की बैठक व्यवस्था हेतु बेहतर गुणवत्ता की सौ बैँच और सौ डेक्स प्रदान किये गये। उनके इस सहयोग पर आयोजित संक्षिप्त अभिनंद कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये ।

राष्ट्र को अच्छे नागरिक देने वाले विद्यालय का सहयोग कर हमे आत्मिक सुख मिलता है - सुजीत - Seoni News
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया इस अवसर पर समाजसेवी अनुराग मालू , विवेकानंद बाल कल्याण समिति के उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर, व्यवस्थापक नितिन चौधरी, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, विद्याभारती के सह क्षेत्र प्रमुख शिशु वाटिका प्रभात सिंह, विद्याभारती के विभाग समन्वयक चुन्नीलाल बोपचे, विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश यादव समस्त आचार्यगण, दीदियाँ एवं विद्यालय के भैया बहिन उपस्थित रहे । मालू फाऊंडेशन की ओर से अनुराग मालू ने विद्यालय पहुँचकर दान दिये हुये डेक्स बैँच विद्यालय को सौँपे
कार्यक्रम में सुजीत जैन ने अपने संबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा राष्ट्र के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की शिक्षा देकर समाज को अच्छा नागरिक देने के लिये कार्य करने वाला संस्थान है इस संस्थान के लिये हम बेहतर सोच के साथ सहयोग कर अपने आप को धन्य मानते है । श्री जैन ने कहा कि समाज में धनवानों की कमी नहीं है और वे अनेकानेक कार्याे में सहयोग भी करते है परंतु शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थान में कुछ करने का जो अनुभव है वह मेरे लिये बहुत सुखद महसूस होता है । उन्होंने बताया कि समाजसेवी अनुराग मालू जी ने उनके छोटे से आग्रह पर इस विद्यालय के छात्र छात्राओं की बैठक व्यवस्था के लिये सौ बेंच एवं डेक्स प्रदान की है और शिक्षा के लिये उनके सराहनीय प्रयास हमेशा रहे है ।

राष्ट्र को अच्छे नागरिक देने वाले विद्यालय का सहयोग कर हमे आत्मिक सुख मिलता है - सुजीत - Seoni News
इस अवसर पर उपस्थित अनुराग मालू ने कहा कि वह प्रतिवर्ष शैक्षणिक गतिविधियों के लिये मालू फाऊंडेशन की ओर से सहयोग करते है और इसे हम ईश्वर का आर्शीवाद मानते है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में पवित्र कार्य कराने के लिये हमें माध्यम बनाये हुये है । सरस्वती शिशु मंदिर में सहयोग करने की प्रेरणा सुजीत जी रहे है जिन्होंने मुझे अच्छा अवसर दिया । हम शिक्षण कार्य करने वाले संस्थान में कुछ कर पा रहे है यह ईश्वर की असीम कृपा का प्रसाद है ।

राष्ट्र को अच्छे नागरिक देने वाले विद्यालय का सहयोग कर हमे आत्मिक सुख मिलता है - सुजीत - Seoni News
सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी

विवेकानंद बाल कल्याण समिति के व्यवस्थापक नितिन चौधरी ने विद्यालय में बैठक व्यवस्था के लिये सहयोग देने वाले समाजसेवी अनुराग मालू एवं सुजीत जैन सहित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया । संस्था प्रचार्य श्री यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!