WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

20 अगस्त को मुंडारा धाम से प्रारंभ होगी दो दिवसीय विशाल कांवड़ यात्रा

विधायक दिनेश राय मुनमुन कांवडिय़े के रुप मे श्रद्धालुगणों के साथ सहभागिता करेंगे
-कांवड़ यात्रा के दौरान श्री राय द्वारा स्वल्पाहार,भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गयी है

सिवनी यशो:- देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ जी के प्रिय श्रावण मास पर मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी तक प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली बम-बम भोले विशाल कांवड़ यात्रा मे समस्त श्रद्धालुगणों के साथ सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन भी सम्मिलित रहेंगे। उक्ताशय की जानकारी विधायक प्रतिनिधि श्याममिलन पांडे द्वारा दी गई है। श्री पांडे ने बताया कि ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर पूज्यपाद जगतगरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां बैनगंगा के उदगम स्थल मुंडारा धाम से गुरु रत्नेश्वर धाम दिघौरी तक निकाली जाने वाली शिव भक्त कांवडिय़ों की दो दिवसीय बम-बम भोले पवित्र कांवड यात्रा 20 अगस्त, दिन रविवार को प्रात: 09:00 बजे विधिवत पूजन अर्चन से प्रारंभ होगी। जो अपने पूर्व निर्धारित ग्राम छीतापार, गोंडेगांव, कलबोडी, गोपालगंज, बडकुमारी, मोहगांव से गुजऱते हुए प्रथम दिवस संध्या समय मातृधाम कातलबोडी पहुंचेगी।
जहां रात्रि भोजन प्रसाद व विश्राम के पश्चात 21 अगस्त को दिन सोमवार को प्रात: 07 बजे पुन: विशाल कांवड यात्रा प्रारंभ होकर ग्राम करहैया, जैतपुर, खैरी, भाटीवाडा, मुंगवानी, सापापार, चौड़ा, होते हुए गुरुरत्नेश्वर धाम दिघौरी के लिए प्रस्थान करेगी। जहां पर मां बैनगंगा के पवित्र निर्मल जल से भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक पूजन पाठ उपरांत पूज्यपाद जगतगरु स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात भोजन प्रसाद व कांवड़ यात्रा का समापन होगा। उक्त यात्रा मे समस्त श्रद्धालुगणों एवं सहयोगियों के साथ सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन कांवडि़ए के रूप मे सहभागिता करेंगे।
श्री पांडे ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान विधायक श्री राय की ओर से समस्त श्रद्धालुगणों के लिए थरेली चौक मे स्वल्पाहार, मातृधाम एवं दिघौरी मे भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर श्री पांडे द्वारा शिवभक्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या मे पवित्र कांवड यात्रा मे सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!