देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

पेंच–कान्हा–मुंडारा को ‘विशेष टूरिज्म ज़ोन’ घोषित करने की मांग संसद में गूँजी

सांसद भारती पारधी ने शून्यकाल में उठाया मुद्दा - एयर स्ट्रिप पुनर्विकास, वन्यजीव संरक्षण और अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन बढ़ाने की दिशा में बड़ा प्रस्ताव

New Delhi 12 December  2025

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के शून्यकाल के दौरान आज लोकसभा में सिवनी–बालाघाट क्षेत्र के पर्यटन और वन संरक्षण को लेकर अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा गूँजा। लोकसभा सांसद श्रीमती भारती पारधी ने सदन में तथा बाद में अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट के माध्यम से यह मांग प्रमुखता से रखी कि विश्वप्रसिद्ध पेंच नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क और माँ वैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा को संयुक्त रूप से “विशेष टूरिज्म ज़ोन” (Special Tourism Zone) घोषित किया जाए।

सांसद पारधी ने बताया कि यह क्षेत्र न केवल देश का प्रसिद्ध टाइगर हब  है,

बल्कि बाल नायक ‘मोगली’ की कर्मभूमि भी है, जिसे विश्वभर के पर्यटक प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों के लिए पहचानते हैं।

उन्होंने कहा कि माँ वैनगंगा नदी दोनों जिलों के गहन वनों से गुजरते हुए एक महत्वपूर्ण कान्हा–पेंच कॉरिडोर बनाती है, जो बाघ, बारहसिंगा और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस कॉरिडोर को विशेष टूरिज्म ज़ोन का दर्जा मिलने से वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म दोनों को नई गति मिलेगी।

सांसद पारधी ने कान्हा के समीप बिरवा एयर स्ट्रिप और पेंच के पास सुकतरा एयर स्ट्रिप के पुनर्विकास एवं नियमित संचालन की मांग भी सदन में रखी।

उनका कहना था कि बेहतर हवाई कनेक्टिविटी क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के आगमन को कई गुना बढ़ा देगी,

जिससे रोजगार,

होटल उद्योग और

स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों को मंजूरी मिलती है,

तो सिवनी और बालाघाट जिला देश के शीर्ष पर्यटन हॉटस्पॉट्स में शामिल हो सकते हैं और

भारत के “ग्रीन टूरिज्म मॉडल” को एक नया आयाम मिल सकता है।

https://x.com/bhartipardhimp/status/1999382116690534753?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!