धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सोमवती अमावस्या पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार करेंगे माँ बैनगंगा का पूजन एवं प्रसादी वितरण

वैभव पंवार ने की 13 दिवसीय माँ वैनगंगा नदी दर्शन व अध्ययन यात्रा – मां वैनगंगा नदी संरक्षण के लिए की दर्शन अध्ययन यात्रा, तेलंगाना के संगम घाट पर हुआ समापन

Seoni 29 December 2024
सिवनी यशो:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने 15 दिसंबर को मां वैनगंगा नदी के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से मां वैनगंगा नदी दर्शन व अध्ययन यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा सिवनी जिले के मुंडारा, परतापुर में मां वैनगंगा के उद्गम स्थल से आरंभ हुई। पंवार ने विविधत पूजन और आरती के बाद इस यात्रा को आगे बढ़ाया।

सोमवती अमावस्या पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार करेंगे माँ बैनगंगा का पूजन एवं प्रसादी वितरण - Seoni News

भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी महेन्द्र बघेल ने बताया कि यात्रा के दौरान लगभग 160 किलोमीटर की पदयात्रा की गई। जबकि शेष यात्रा सहयात्रियों के साथ बस से पूरी की गई। यह यात्रा मध्यप्रदेश के सिवनी-बालाघाट के अधिकांशत: गांवों से होते हुए महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ जिलों की सीमाओं से होकर गुजरी। इस दौरान पंवार ने स्थानीय लोगों से चर्चा कर मॉं वैनगंगा नदी के संरक्षण, घाटों के निर्माण और उससे जुड़ी सांस्कृतिक मान्यताओं पर संवाद किया।

यात्रा का समापन तेलंगाना के गोदावरी किनारे स्थित संगम घाट पर पूजन के साथ हुआ। पंवार ने मॉ वैनगंगा की पवित्रता और उसके महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह यात्रा नदी संरक्षण के प्रति जनजागृति फैलाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि माँ वैनगंगा नदी केवल एक जलधारा नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, आस्था और पर्यावरणीय संतुलन की आधारशिला है।

प्रकृति संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी-

उन्होंने कहा कि माँ वैनगंगा नदी दर्शन व अध्ययन यात्रा के माध्यम से हमने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि नदियां केवल हमारे भौतिक जीवन का ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन का भी हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में हमें यह महसूस हुआ कि नदी संरक्षण केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। मां वैनगंगा के संरक्षण और घाटों के निर्माण के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। आने वाली पीढिय़ों के लिए इस पवित्र धरोहर को संजोकर रखना हम सभी का कर्तव्य है।

सोमवती अमावस्या पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार करेंगे माँ बैनगंगा का पूजन एवं प्रसादी वितरण - Seoni News

आज (सोमवार) को होगा प्रसादी वितरण

30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या के दिन मुंडारा परतापुर सिवनी में माँ वैनगंगा के उद्गम स्थल पर पूजन और प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

मां बैन गंगा की यात्रा पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, छपारा पहुंचकर की पूजा अर्चना

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button