ओपन थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में देवेंद्र ठाकुर का स्वर्णिम प्रदर्शन
कलेक्टर शीतला पटले ने किया सम्मान, जिला–राज्य–देश का नाम किया रोशन
Seoni 16 January 2026
सिवनी यशो:- जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान सिवनी जिले के लिए गौरव का क्षण उस समय देखने को मिला, जब शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के व्यायाम निर्देशक देवेंद्र ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने देवेंद्र ठाकुर को ओपन थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप, बैंकॉक (थाईलैंड) में मास्टर एथलेटिक्स भारतीय दल के सदस्य के रूप में भाग लेकर
50 आयुवर्ग पुरुष वर्ग में
-
4×100 मीटर रिले में रजत पदक
-
4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक
जीतकर जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने पर शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय ध्वज को दिलाई ऊँचाई
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि –
देवेन्द्र ठाकुर ने थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, यह उपलब्धि न केवल खेल जगत में बल्कि शिक्षा विभाग के लिए भी प्रेरणास्रोत है।
उनकी सफलता ने यह सिद्ध किया है कि-
निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है।
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—
महेश बघेल (डीपीसी),
आर.एस. पाटिल (सहायक संचालक,
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सिवनी),
एम.के. गौतम (प्राचार्य, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी) सहित जिले के विज्ञान मॉडल के मार्गदर्शक शिक्षक एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
शिक्षक परिवार ने भी किया अभिनंदन
विद्यालय समय पश्चात प्राचार्य कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षक परिवार द्वारा भी देवेंद्र ठाकुर का पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य एम.के. गौतम,
पी.पी. पाण्डे, मनोज सनोडिया,
संजीव अग्रवाल,
विजय सिंह ठाकुर, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती प्रीति जंघेला,श्रीमती संजू बोपचे सहित अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
शिक्षक के रूप में देवेन्द्र ठाकुर ने थाईलैंड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता यह खेलों में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त करना पूरे जिले के लिए प्रेरणा का विषय है।



