धर्मसिवनी

द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियाँ तेज

गीता पाठ के साथ महिला मंडल ने लिया आयोजन की सफलता का संकल्प

21 से 28 फरवरी तक सीलादेही शंकराचार्य आश्रम में होगा राष्ट्रीय स्तर का दिव्य महोत्सव

Seoni 15 January 2026
सिवनी यशो:- सीलादेही स्थित शंकराचार्य आश्रम परिसर में आगामी 21 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियाँ अब जनसहभागिता के साथ गति पकड़ने लगी हैं।

इसी क्रम में द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं ब्रह्मचारी निर्विकल्पस्वरूप जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा आयोजन की सफलता हेतु बुधवार 14 जनवरी को नगर के दुर्गा चौक स्थित श्री माता राजराजेश्वरी मंदिर में श्री गीता पराभक्ति मंडल के तत्वावधान में गीता पाठ का आयोजन किया गया।

सिवनी में द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के तहत श्री माता राजराजेश्वरी मंदिर में आयोजित गीता पाठ
द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सिवनी में गीता पाठ के साथ तैयारियाँ तेज

गीता पाठ के उपरांत उपस्थित महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को आगामी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा के स्वरूप, उद्देश्य एवं धार्मिक महत्व की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर आयोजन को सफल, भव्य एवं स्मरणीय बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

 महिला शक्ति की सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में नगर की अनेक धर्मप्रेमी महिलाएँ एवं श्रद्धालु उपस्थित रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से—

ममता बघेल,

नीलम गुप्ता,

राजेश्वरी दुबे,

राम वर्मा,

अन्नू सोनी,

रागिनी दुबे,

साधना राजपूत एवं

हेमलता तिवारी शामिल रहीं।

सभी ने आयोजन से जुड़कर सेवा, सहभागिता और प्रचार-प्रसार में सहयोग का आश्वासन दिया।

राष्ट्रीय स्तर का होगा भव्य धार्मिक आयोजन

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि द्वारकाधीश मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक राष्ट्रीय स्तर का वृहद धार्मिक आयोजन होगा,

जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से संत-महात्मा, धर्माचार्य एवं विशिष्ट अतिथियों का आगमन होगा।

यह आयोजन आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपरा के गौरव को सुदृढ़ करेगा

धार्मिक आयोजनों की सफलता में जनसहभागिता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, और गीता पाठ जैसे आयोजनों से समाज को जोड़ने का यह प्रयास प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/mhow-mhow-news-7516126

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!