सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

51 किलो त्रिशूल लेकर पचमढ़ी बड़ा महादेव रवाना हुए छपारा के श्रद्धालु

बैंड-बाजे के साथ नगर में निकली भव्य शोभायात्रा, हर-हर महादेव के जयघोष

Seoni 07 February 2026
छपारा यशो:- नगर में गुरुवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब श्रद्धालुओं का जत्था 51 किलो वजनी विशाल त्रिशूल लेकर पचमढ़ी स्थित प्रसिद्ध बड़ा महादेव के दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुआ। प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत नगर में बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

दोपहर लगभग 12 बजे संजय कॉलोनी चौराहा पर त्रिशूल का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड परिसर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर त्रिशूल के दर्शन किए और जत्थे का स्वागत किया।

श्रद्धालुओं ने बताया कि नगर के युवाओं द्वारा यह परंपरा पिछले पांच वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। पचमढ़ी पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के चरणों में त्रिशूल अर्पित किया जाएगा। पूजन एवं स्पर्श के उपरांत त्रिशूल को वापस छपारा लाकर वैनगंगा नदी पुल घाट स्थित लक्ष्मी नारायण गोल्डन टेंपल मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि –

इस परंपरा के अंतर्गत पूर्व में बड़ा बगीचा हनुमान मंदिर, खैर माई मढ़िया,

शनि देव मंदिर तथा बस स्टैंड स्थित वैष्णव देवी मंदिर में त्रिशूल स्थापित किए जा चुके हैं।

यह पांचवां त्रिशूल है, जिसे पुल घाट मंदिर में स्थापित किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में ठाकुर नीलेश्वर सिंह, अंकित गोलू ठाकुर,

नीलेश साहू,

गब्बर श्रीवास्तव,

भैरव साहू,

विनीत यादव सहित बड़ी संख्या में शिव भक्त एवं

नगरवासी उपस्थित रहे।

बस स्टैंड पर पूजन के पश्चात जत्था पचमढ़ी के लिए रवाना हुआ।

https://www.dailymotion.com/video/x88e7p8

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!