धर्मछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जाम सांवली में उमड़ा आस्था का महासागर, साल के अंतिम शनिवार लाखों भक्तों ने किए लेटे हनुमान के दर्शन

Sausar, December 27, 2025
छिंदवाड़ा  यशो:-  साल के अंतिम शनिवार को चमत्कारिक हनुमान मंदिर जाम सांवली में आस्था का ऐसा महासागर उमड़ा कि पूरा क्षेत्र हनुमानमय हो गया। शुक्रवार रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो शनिवार देर शाम तक अनवरत जारी रहा। मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र एवं देश के कोने-कोने से आए लाखों भक्तों ने लेटे हनुमान जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विशेष शनिवार पर बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

मंदिर ट्रस्ट समिति के अनुसार साल के अंतिम शनिवार का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई।

सुबह से ही मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर लंबी कतारें लगी रहीं।

भक्तों ने धैर्यपूर्वक कतारबद्ध होकर श्री हनुमान जी की दिव्य लेटी हुई प्रतिमा के दर्शन किए।

पांढुरना से पहुंची भव्य पदयात्रा

हर वर्ष की परंपरा अनुसार इस वर्ष भी पांढुरना से निकली भव्य पदयात्रा शनिवार शाम जाम सांवली धाम पहुंची।
हजारों श्रद्धालु “जय श्री राम” और “जय श्री हनुमान” के जयकारों के साथ पैदल यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचे। इस वर्ष पदयात्रा का नेतृत्व संत श्री विवेक महाराज ने किया। पदयात्रा के आगमन से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस में डूब गया।

संध्या आरती में उमड़ा जनसैलाब

पदयात्रा के मंदिर पहुंचते ही संध्या आरती का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ आरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

प्रशासन व मंदिर समिति की चुस्त व्यवस्था

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा

  • सुरक्षा व्यवस्था

  • भीड़ नियंत्रण

  • यातायात प्रबंधन

  • पेयजल व प्राथमिक सुविधा

के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारू बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।

 आस्था, परंपरा और चमत्कार का संगम

जाम सांवली धाम में उमड़ा यह जनसैलाब न केवल भक्तों की गहरी आस्था को दर्शाता है,

बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि यह मंदिर आज राष्ट्रीय स्तर का प्रमुख धार्मिक केंद्र बन चुका है।

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूर्ण होती है।

https://www.patrika.com/chhindwara-news/after-the-solar-eclipse-crowd-gathered-in-jamsaunali-temple-5563179

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!