क्राइमसिवनी

धनोरा सरपंच दिनेश कुरेती 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Seoni 31 October 2025
सिवनी यशो:- जनपद पंचायत धनोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत धनोरा के सरपंच दिनेश कुरेती को जबलपुर लोकायुक्त टीम ने 25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी सरपंच के गृह ग्राम से की गई, जिसके बाद टीम ने आरोपी को धूमा थाना क्षेत्र स्थित रेस्ट हाउस में ले जाकर आवश्यक कार्रवाई की।

जबलपुर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई को प्रारंभिक स्तर पर सार्वजनिक नहीं किया,

लेकिन बाद में सूत्रों से जानकारी की पुष्टि हुई।

लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि –

धनोरा गांव के नायक कॉलोनी निवासी राधेश्याम बंजारा ने अपनी आबादी की जमीन पर मकान निर्माण शुरू किया था।

इस दौरान सरपंच दिनेश कुमार कुरेती ने निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए 1 लाख की रिश्वत की मांग की थी।

बाद में मामला 60,000 में तय हुआ, जिसमें पहली किस्त 25,000 शुक्रवार को दी जानी थी।

लोकायुक्त को पहले ही शिकायतकर्ता –

राधेश्याम बंजारा ने सरपंच की रिश्वत मांग की जानकारी दी थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद –

लोकायुक्त ने ट्रैप योजना बनाकर सरपंच को पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(क), 13(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैप दल में मुख्य रूप से —
दल प्रभारी निरीक्षक राहुल गजभिए , 

निरीक्षक शशिकला, निरीक्षक जितेंद्र यादव एवं

अन्य अधिकारी शामिल रहे  

https://www.patrika.com/jagdalpur-news/chhattisgarh-news-babu-arrested-while-taking-bribe-in-darbha-20063508

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!