WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जैन का निधन

सिवनी यशो:- बुधवारी बाजार निवासी दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार श्री दिनेश जैन (75) का गुरुवार की रात निधन हो गया। श्री जैन शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई स्व. निर्मल चंद जैन के पुत्र तथा जैन रेडियो के संचालक भी थे। वे तीन दशक से दैनिक भास्कर के सहयोगी थे। श्री जैन पिछले कई दिनों से बीमार थे और 4 दिन पूर्व ही उपचार कराकर नागपुर से लौटे थे। वे तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती किरण जैन, दामाद नितेश, बेटी अनुश्री व दो नातन को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शुक्रवार को सुबह 9 बजे कटंगी रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। श्री जैन के निधन पर दैनिक यशोन्नति परिवार ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button