छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

स्वच्छता सर्वेक्षण में गांधी गंज  सब्जी बाजार की गंदगी नहीं आती?

छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम द्वारा नगर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, नेता एवं अधिकारी झाडू लेकर अपनी फोटो खिचवा रहे है, किन्तु गांधी गंज मंडी के अन्दर टीन शेड में लगने वाली बाजार मेंं भारी गंदगी हैयहाँ किसी का ध्यान नहीं है ।  बेचारे सब्जी बेचने वाले किसान इन्ही कचरों पर बैठकर अपनी सब्जियां बेच रहे है।
  गांधी गंज मंडी कृषि उपज मंडी के अन्तर्गत आती है, मंडी प्रशासक एस.डी.एम सुधीर जैन है, उन्हें सब्जी बाजार का भ्रमण कर अवलोकन करना चाहिये और सफाई की व्यवस्था मंडी से या नगर पालिका से सुनिश्चित कराना चाहिये । लम्बे समय से पड़ी गंदगी को देखकर ऐसा लगता  है कि सब्जी बाजार की यह गंदगी स्वच्छता सर्वेक्षण में आती नहीं है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button