छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

शिक्षा में परिवहन व्यवस्था नहीं बनेगी बाधा: सांसद 

सांसद ने 66 विद्यार्थियों को की साईकिल वितरित

छिन्दवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचलो से आने वाले विद्यार्थियों की सुगमता को देखते हुए उन्हें साईकिल वितरित की जा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा में विद्यार्थियों को साईकिल वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सांसद बंटी विवेक साहु ने 66 विद्यार्थियों को साईकिल वितरित की। इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांसद श्री साहु ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की नि:शुल्क साईकिल वितरण योजना से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी सुगमता के साथ विद्यालय तक पहुंच रहे है। 
शिक्षा में परिवहन व्यवस्था बाधा ना बने इस हेतु छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जुड़े रहने के लिए नि:शुल्क साईकिल वितरण प्रतिवर्ष की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नि:शुल्क साईकिल प्राप्त कर विद्यार्थियों के खिले चेहरे देखकर सभी को आनंद हुआ। संस्था के प्राचार्य ए.काले ने उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों एवं सांसद महोदय के द्वारा बहुमूल्य समय देकर बच्चों के बीच उपस्थित होकर आर्शीवाद प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन साईकिल योजना के प्रभारी राकेश चौकीकर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महापौर विक्रम अहाके, मनोज सक्सेना, चंद्रकिशोर जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button