आंगनवाड़ी केन्द्र में डस्टबीन एवं मटकों का वितरण
Chhindwara 24 May 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका वार्ड क्रमांक एक एवं क्रमांक 2 की आंगनवाड़ी केन्द्रों में ब्लाक महिला कॉंग्रेस परासिया के द्वारा डस्टबीन एवं मटकों का वितरण किया गया । ज्ञात हो कि भीषण गर्मी को देखते हुए एवं आंगनवाड़ी में छोटे बच्चों को ठंडा पानी मिले इस उद्देश्य से मटकों का वितरण किया गया है ।
ब्लाक अध्यक्ष अंजलि श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी समय मे नगर की ओर भी आंगनवाड़ी केन्द्रों में डस्टबीन ओर मटके प्रदान किये जायेंगे । कार्यक्रम में सर्वश्री अंजलि श्रीवास्तव फेमुन्निशा क़ुरैशी सुनीता यादव ज्योति कैथवास । वार्ड नम्बर 2की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा यादव सहायिका श्रीमती निर्मला डेहरिया आशा कार्यकर्ता श्रीमती चाँदनी डेहरिया वार्ड नम्बर एक से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कविता डेहरिया । आशा कार्यकर्ता श्रीमती तमन्ना शेख एवं ए, एन, एम ,श्रीमती एच, कपाले एवं वार्ड की मात्रशक्तिया उपस्थित थी ।



