WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

बूथ एवं मंडल के चुनाव को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

मंडला यशो: -भारतीय जनता पार्टी की चल रहे हैं संगठन पर्व के तहत भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई इस अवसर पर चुनाव संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी ने संगठनात्मक विषयों को लेकर प्रदेश संगठन की कार्य योजना से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि संगठन की लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सभी स्तर के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे जिसमें जिला स्तर पर तय किए गए चुनाव पदाधिकारियो की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी ।

संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न - Seoni News

उन्होंने कहा संगठन के तय कार्यक्रम के तहत समय सीमा पर चुनाव संपन्न किए जाएंगे जिसमें सभी मंडलो में सक्रिय सदस्यता के लक्ष्य का कार्य पूर्ण किया जाए, इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव कार्यक्रम के हर चरण को हम उत्सव के रूप में रेखांकित करेंगे बूथ से लेकर जिला तक के चुनाव में प्रदेश संगठन की गाइड लाइन के तहत कार्य करेंगे ,संगठन चुनाव को लेकर जिला संगठन द्वारा कार्यक्रम जारी किए जा रहे ,उन्होंने कहा कि जिले के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने संगठन पर्व में सदस्यता अभियान को प्रभावी रूप से पूरा किया सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

संगठन पर्व की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न - Seoni News

भाजपा मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि बूथ चुनाव हेतु प्रभारी तय किए गए है इस अवसर भाजपा जिला महामंत्री व संगठन सह निर्वाचन अधिकारी उमेश ठाकुर , ,जिला महामंत्री भगवती श्रीधर,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर संजय कुशराम,मंडला नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा , सक्रिय सदस्यता जिला टोली सदस्य श्री अंजनी तिवारी, नरेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन ठाकुर सहित भाजपा जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष सहित अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!