अवैध शराब की बिक्री के विरोध में : जिले के थानों का होगा घेराव
सिवनी 01 जून 2023
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मध्यप्रदेश के जनजाति बाहुल्य जिला सिवनी में शराब ठेकेदारों के द्वारा गांव-गांव में शराब आबकारी व पुलिस प्रशासन के संरक्षण व सहयोग से बिकवा रहे है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में युवा वर्ग सहित अनेक परिवार शराब के चक्कर में बर्बाद हो रहे है। आपसी वाद-विवाद बढ़ रहे है यहां तक कि हत्यायें भी हो रही है इसके पीछे शराब प्रमुख कारण है और सबसे ज्यादा शराब ठेकेदारों के द्वारा गांव-गांव में शराब आसानी से उपलब्ध कराई जाकर ग्रामीण क्षेत्रों को नशायुक्त वातावरण में बदला जा रहा है उक्त आरोप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने जारी प्रेस-विज्ञप्ति में लगाये है ।
अपनी विज्ञप्ति में उन्होंंने आगे कहा कि शराब ठेकेदारों के द्वारा गांव-गांव में अवैध रूप से शराब आबकारी व पुलिस प्रशासन के संरक्षण में बिकवाई जा रही है । शराब के खिलाफ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी विरोध मोर्चा खोलकर क्षेत्रिय पुलिस थाना का घेराव करेगी। आगे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि सिवनी जिले में अवैध शराब गांव-गांव शराब ठेकेदार बिकवा रहे है। इस संबंध में अनेकों शिकायते ग्राामीणजनों के द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को की जा रही है। वहीं पूर्व में भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा शराब ठेकेदारों के खिलाफ में विरोध दर्ज कराते हुये गांव-गांव बिक रही शराब पर रोक लगाने एवं कानूनी कार्यवाही करने के लिये ज्ञापन सौंपा जा चुका है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसके कारण शराब ठेकेदारों के हौंसले बुलंद है और गांव-गांव शराब धड़ल्ले से बिकवा रहे है।
आगे जानकारी देते हुये गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि गोंगपा के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि शराब ठेकेदारों के द्वारा गांव-गांव में बिक रही शराब के विरोध में कानूनी कार्यवाही कराये जाने हेतु गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा क्षेत्रिय पुलिस थाना का घेराव किया जायेगा। जिसकी शुरूआत कान्हीवाड़ा पुलिस थाना से किया जायेगा। इसके बाद सिवनी जिले के समस्त पुलिस थाना क्षेत्रों का एवं आबकारी विभाग का घेराव किया जायेगा जिसमें चरणबद्ध रूप से बण्डोल थाना, धनौरा थाना, केवलारी थाना, घंसौर थाना, लखनादौन थाना, धूमा थाना, आदेगांव थाना, छपारा थाना, उगली थाना, बरघाट थाना, कुरई थाना, अरी थाना, लखनवाड़ा थाना, सिवनी थाना का घे किया जायेगा।



