सिवनीमध्यप्रदेश
जिला जनसंपर्क कार्यालय की भृत्य श्रीमती बंसती टेकाम का निधन
Seoni 18 December 2025
सिवनी यशो: – जिला जनसंपर्क कार्यालय सिवनी में पदस्थ भृत्य श्रीमती बंसती टेकाम का आज 18 December शाम दुखद निधन हो गया। वे पिछले 7–8 माह से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं और उपचाररत थीं।
उनके निधन की खबर से जिला जनसंपर्क कार्यालय सहित शासकीय कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल और मृदुभाषी कर्मचारी के रूप में याद किया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।


