सिवनी

गाय को नया जीवन दिया डाक्टरों ने

प्रत्याशा से लाया गया  जानवर नवजीव नपा सके इसके लिये हम हमेशा प्रयास करते है : रंजना

Seoni 20 March 2025

सिवनी यशो:-18 मार्च को एक गाय ने एक बच्चे को जन्म देने के उपरांत अचानक पेट के अंदर की सारी अतडी बाहर आ गई और वह तडपने लगी। आनन फानन में किसी तरह उस जानवर को पशुचिकित्सालय सिवनी छिंदवाडा चौक लाया गया गाय की इस स्थिति को देख डाँ रजना मावलंक एवं डाक्टर सनोडिया ने लगभग दो घंटे तक आपरेशन किया इस दौरान उन्होंने ना भोजन ग्रहण किया ना पानी बस एक ही उद्देश्य था किसी तरह उस गाय को नवजीवन मिल सकें।
डॉ. रंजना मावलंकर ने बताया कि गाय के प्रति तो सभी की श्रद्धा रहती है लेकिन हमारा यही प्रयास रहता है कि उपचार की प्रत्याशा से लाया गया कोई भी जानवर नवजीवन पा सके इसके लिये हम हमेशा प्रयास करते है।

  जिस तरह इंसानों के लिए जिला चिकित्सालय में उपचार के संसाधन मौजूद है उसी तरह पशु चिकित्सालय में भी उपकरणों के माध्यम से इलाज किया जाता है खास तौर पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हर प्रकार के छोटे बडे जानवर प्रतिदिन आते है जिनका एक्सरा सोनोग्राफी सहित अन्य पद्धतियों से उपचार किया जाता है इस कार्यालय का सभी स्टाप हमेशा प्रयास करते है कि ये मूक पशुओं को जीवन मिल सकें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button