मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

MS ऑर्थोपेडिक्स में टॉप: छपारा के BDO राकेश दुबे की पुत्री डॉ. प्रणिता दुबे का हुआ भव्य सम्मान

MS ऑर्थोपेडिक्स में टॉप: छपारा के BDO राकेश दुबे की पुत्री डॉ. प्रणिता दुबे का हुआ भव्य सम्मान

शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर से प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया सिवनी जिले का मान

Seoni 16 January  2026
सिवनी यशो:-डॉ. प्रणिता दुबे एमएस ऑर्थोपेडिक्स टॉपर बनकर सिवनी जिले का नाम रोशन करने वाली एक प्रेरणादायी उपलब्धि सामने आई है।

शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर से मास्टर ऑफ सर्जरी (ऑर्थोपेडिक्स) की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर डॉ. प्रणिता दुबे ने यह सिद्ध किया है कि –

समर्पण, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति अडिग विश्वास सफलता की सबसे मजबूत नींव होते हैं।

प्रथम स्थान

प्राप्त कर जिले, राज्य एवं परिवार का नाम रोशन किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में
डॉ. प्रणिता दुबे को
शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ
भेंट कर सम्मानित किया गया।

उपस्थित जनों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, सफल चिकित्सकीय जीवन एवं

राष्ट्रसेवा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

✨ विशेष उपलब्धि:
• MS (Orthopedics) परीक्षा – प्रथम स्थान
• संस्थान – शासकीय मेडिकल कॉलेज, नागपुर
• उपलब्धि – जिले व प्रदेश के लिए गौरव

इस अवसर पर डॉ. पारस पटेरिया,

शुभम राजपूत,

हरीश सदाफल,

प्रद्युमन चतुर्वेदी,

सुदेश दुबे, संजय दुबे एवं

श्रीमती सविता दुबे सहित
परिजन व शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि-

डॉ. प्रणिता दुबे एमएस ऑर्थोपेडिक्स टॉपर बनकर यह संदेश देती हैं कि-

ग्रामीण अंचल से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर की सफलता हासिल की जा सकती है।

उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को चिकित्सा एवं

शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

सिवनी जिले के लिए गौरव का क्षण

चिकित्सा क्षेत्र में एमएस ऑर्थोपेडिक्स जैसी कठिन विशेषज्ञता में टॉप स्थान प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है।

डॉ. प्रणिता दुबे एमएस ऑर्थोपेडिक्स टॉपर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे सिवनी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं।

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि-

ऑर्थोपेडिक्स क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि भविष्य में गंभीर रोगों के उपचार में समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

🌸 दैनिक यशोन्नति परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🌸

https://medsurgeindia.com/hi/top-10-orthopedic-surgeons-in-india/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!