मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

किसानों को मिला नया विजन

सीताफल कार्यशाला में सांसद कुलस्ते और विधायक राय का मार्गदर्शन

सीताफल कार्यशाला में सांसद कुलस्ते और विधायक राय का मार्गदर्शन, किसानों को मिला नया विजन

Seoni 16 January  2026
सिवनी यशो:- सीताफल कार्यशाला सिवनी के अंतर्गत जिले में एक जिला–एक उत्पाद योजना के तहत आयोजित

सीताफल आधारित एक दिवसीय कार्यशाला में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक
दिनेश राय ने किसानों एवं उद्यमियों को संबोधित करते हुए उन्हें
मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

सीताफल कार्यशाला सिवनी में किसानों को मार्गदर्शन देते सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और विधायक दिनेश राय
सीताफल कार्यशाला में सांसद कुलस्ते और विधायक राय का मार्गदर्शन | सिवनी

📌 आयोजन स्थल: होटल साईं रेसीडेंसी, सिवनी
📌 आयोजन: उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं MPIDC जबलपुर

सांसद कुलस्ते बोले—मूल्य संवर्धन से बढ़ेगी किसानों की आय

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कहा कि –

केंद्र एवं राज्य सरकार
किसानों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर योजनाएं चला रही हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की कि –

वे परंपरागत खेती के साथ-साथ
सीताफल आधारित मूल्य संवर्धित उत्पाद विकसित करें,

जिससे आय के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

“सीताफल से जैम, पल्प, ड्रिंक और प्रोसेस्ड उत्पाद बनाकर किसान बाजार में नई पहचान बना सकते हैं।”

— सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते

विधायक दिनेश राय ने जंबो सीताफल को सिवनी की पहचान बनाने पर दिया जोर

विधायक दिनेश राय ने कहा कि-

सिवनी जिले का जंबो सीताफल
प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।
इसके लिए किसानों, उद्यमियों और प्रशासन को मिलकर
ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देना होगा।

उन्होंने कहा कि-

कृषि को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए
उद्योग के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

कार्यशाला का उद्देश्य और सहभागिता

कार्यशाला में किसानों एवं उद्यमियों ने सीताफल से बने उत्पादों का प्रदर्शन किया
और अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
किसानों की आय बढ़ाना,

सीताफल आधारित उद्योग विकसित करना

और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना रहा।

विशिष्ट उपस्थिति:
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया,
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन,
जनपद पंचायत छपारा अध्यक्ष सदम सिंह वरकड़े,
कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले,
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह,
MPIDC कार्यकारी संचालक अनिल राठौर,
सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती आशा उपवंशी सहित
अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि।

कार्यशाला ने किसानों और उद्यमियों में नया उत्साह भरा और यह संदेश दिया कि-

सीताफल कार्यशाला सिवनी जैसे प्रयास जिले को
आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

https://mofpi.gov.in/hi/%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%AE%E0%A4%8F%E0%A4%AB%E0%A4%8F%E0%A4%AE%E0%A4%88/one-district-one-product

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!