मध्यप्रदेशसिवनी

अज्ञात कारण से घर में लगी आग -दो-दो गृहस्थी का जेवर खाद्यान्न सहित नगदी जलकर खाक

कई लाखों का नुकसान

अज्ञात कारण से घर में लगी आग -दो-दो गृहस्थी का जेवर खाद्यान्न सहित नगदी जलकर खाक - Seoni News
सिवनी यशो:- धूमा थाना अंतर्गत ग्राम छपरा निवासी नारायण दास (गुलई)यादव एवं प्रेमदास (भुल्लन) यादव के मकान में एक मार्च  की दरमियानी रात 12 से 1:00 के बीच अचानक आग लग गई जिससे आज पर काबू पाना मुश्किल हो गया आग की बड़ी-बड़ी लपटो को देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण सहयोग के लिए आगे आए लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया देखते ही देखते घर में रखें अनाज नगदी पैसे बर्तन , अलमारी, दीवान पलंग, ड्रेसिंग टेवल , विस्तर पेटी, गेहूँ धान चावल सहित अन्य अनाज एवम दोनों परिवार की संपूर्ण गृहस्थी जलकर खाक हो गई ।
परिजनों की सूचना पर धूमा पुलिस मौके पर पहुची जहाँ अग्नि शामक वाहन एवं ग्रामीणों की मदद् से देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका । बेकाबू आग से जला आशियना दो परिवार के लोगों का आशियना देखते ही देखते खंडर मे तब्दील हो गया जिसमें घर के विस्तर कपड़े गहने अनाज जलकर खाक में मिल गये । ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका । बता दे की अगर ग्रामीणों का सहयोग नहीं मिलता तो और भी सटे हुए घरों मे आग फैल सकती थी  ।

कार्यक्रम में शामिल थे परिजन

अज्ञात कारण से घर में लगी आग -दो-दो गृहस्थी का जेवर खाद्यान्न सहित नगदी जलकर खाक - Seoni News
गाँव के किसी परिचित के यहाँ जन्म दिन समारोह मे शामिल होने के कारण घर में कोई भी व्यक्ति नहीं था घर सूना होने के चलते आग के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है वहीं दोनों परिवार के लोगों का अपना मकान सहित संपूर्ण सामग्री जल कर खाक हो जाने से रो रो कर बुरा हाल है पीडि़त दोनों परिवार ने शासन से मुआवजे की मांग रखी हैं वहीं धूमा पुलिस, राजस्व मंडल   नायब तहसीलदार  दीक्षा पटेल, पटवारी राहुल राजपूत, धूमा थाना प्रभारी सहित अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुँचकर विवेचना मे जुट गयी है वहीं धूमा वृत्त की नायब तहसीलदार सुश्री दीक्षा पटेल ने घटना स्थल का मुआवना करते हुए  घर जलने से 80 प्रतिशत नुकसान की बात कहते हुए शासन के मापदंडों के अनुसार मुआवजे के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जायेगा
इनका कहना है – पीडि़त परिवार के घर जलने से लगभग 80 प्रतिशत के नुकसान का अनुमान है उन्हे शासन के मापदंडों के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा
दीक्षा पटेल नायव तहसीलदार धूमा वृत्त

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button