मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

01 अक्टुम्बर को अंतराष्ट्रीय दिवस पर वृध्दजन स्वास्थ्य शिविर 

  सिवनी यशो:- सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार नावकर के द्वारा बताया कि 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वृध्दजनो के स्वास्थ्य की जाँच कर बीमारियों से पीडित मिलने पर विशेषज्ञों से उनाक उपचार करवाने के उदेश्य से इंदीरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी में आगामी 01 अक्टुम्बर 2024 को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 01 अक्टुम्बर 2024 को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर के संबंध में एनसीडी क्लीनिक, इंदीरा गांधी जिला चिकित्सालय सिवनी से मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य शिविर में 60 वर्ष व उससे अधिक उम्र के वृध्दजनों के स्वास्थ्य की जॉच और उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा की जाएगी साथ ही स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए उन्हे मार्गदर्शन भी दिया जाएगां। 
उन्होने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में बीपी, शुगर, मोतियाबिन्द के लिए आँखो की परीक्षण,, हड्डीरोग, मानसिक स्वास्थ्य की जाँच, बधिरता, नाक, कान, गला, खुन की जॉच समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधित जॉच व उपचार किया जाएगा। तथा उक्त स्वास्थ्य शिविर में आने वाले समस्त वृध्दजनो का आयुष्मान कार्ड एवं हेल्थ आईडी बनाकर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी। डॉ विनोद कुमार नावकर, सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक के साथ ही चिकित्सकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य की जाँच करने की अपील की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button