जाति प्रमाण पत्र फर्जी, संजय पुन्हार की अध्यक्षी पर खतरा
जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन हो सकता रद्द
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कलेक्टर को दिये निर्देश,जांच कर रिपोर्ट जल्द पेश करें
Chhindwara 05 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार पर फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लडऩे के आरोप पर मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले को गंभीरता को देखते हुए छिंदवाड़ा कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वह नियमानुसार जांच कर कार्रवाई करें और पूरी रिपोर्ट जल्द भेजें।
शिकायतकर्ता नन्हेराम गोहिया और अन्य शिकायतकर्ताओं ने 16 अप्रैल 2025 को एक शिकायती पत्र सौंपा इसमें आरोप लगाया गया था कि पुन्हार ने कूटरचित एससी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे गंभीरता से लिया और कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। शिकायत कर्ता का दावा है कि संजय पुन्हार अनुसूचित जाति से नहीं हैं उन्होने कथित तौर पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाया इसी के आधार पर आरक्षित सीट से जिला पंचायत चुनाव लड़ा और जीते।
अपनी कुृर्सी गवानी पड़ सकती संजय पुन्हार को
गृह विभाग के उपसचिव डॉ. इच्छित गढ़पाले ने उक्त आदेश कलेक्टर को जारी किया है ऐसे में संजय पुन्हार को अपनी कुर्सी गवानी पड़ सकती है। इस सो मामले को लेकर संजय पुन्हार का कहना है कि उनके पास अभी कोई आदेश नहीं आया है यदि ऐसा कुछ भी होगा तो वह हाईकोर्ट जाएंगे



