छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशव्यापार

त्योहार पर भी कटौती से बाज नहीं आ रहा विद्युत विभाग

गणेशोत्सव के दौरान भी जमकर की जा रही कटौती

छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा सरकार 24 घण्टे विद्युत प्रदाय का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी इलाकों में भी लगातार अघोषित विद्युत कटौती से आमजन परेशान है। गणेशोत्सव के दौरान भी विद्युत कटौती निरंतर जारी रही जिससे आमजन में विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश पनपा है। उक्त उदगार कांग्रेस बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने व्यक्त किये हैं।

मुकेश उपाध्याय ने आगे कहा कि विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा प्रदेश सरकार के निर्देश पर 24 घंटे बिजली प्रदाय के दावे खोखले साबित हो रहे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अघोषित कटौती से रात में ब्लैक आउट की स्थिति बनी रहती है। वोल्टेल से भी उपभोक्ता परेशान है। फर्जी एवं गुणवत्ता विहीन मेंटेनेंस के चलते विद्युत लाइन व ट्रांसफार्मर में खराबी से जिले में बिजली प्रवाह बाधित हो रही। ऐसे में गणेशोत्सव व तीज त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने में विभाग विफल साबित हो रहा है। कांग्रेस नेता मुकेश उपाध्याय ने बताया कि वितरण कंपनी की लचर कार्य प्रणाली के चलते ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती जारी है अनेकों जगह पर ट्रांसफार्मर बंद पड़े है। प्रदेश की मोहन यादव सरकार में बिजली प्रदाय करने वाली कंपनी ने अंधेरगर्दी मचा रखी है।

विद्युत वितरण कंपनी के अधिकरियों व कर्मचारियों की लापरवाही से उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है बारिश के चलते सुचारू व? गुणवत्ता पूर्ण सप्लाई करने में विभाग नाकाम रहा है। शहर में कभी भी ब्लैक आउट होने से बाजारों व भीड़ भाड़ वाली जगहों पर असहजता की स्थिति बन जाती है इन सभी पहलुओं को देखते हुए त्योहार के दौरान गणेशोत्सव एवं आगामी शारदेय नवरात्र में पंडालों में विद्युत प्रदाय व्यवस्था सुचारू करने के लिए ठोस कदम उठाते हुए अबाध्य सप्लाई? करें अन्यथा विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जावेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!