Mon, 19 Oct 2026 | 05:17:27 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
, बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी! , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला 18 अक्टूबर को जबलपुर से देहरादून रवाना होंगे डॉ. ढालसिंह बिसेन, 19 को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ मुरैना में ₹1,500 करोड़ का निवेश, 2,000 लोगों को मिलेगा रोजगार; हर विधानसभा में औद्योगिक पार्क बनाने की तैयारी वरिष्ठजनों के अनुभव से मजबूत होगा संगठन, चंद्रशेखर ने किया आत्मीय संवाद भाजपा की प्राथमिक और सक्रिय सदस्यता से अमित सक्सेना का इस्तीफा आज से सरकारी दफ्तरों में पांच दिन की लगातार छुट्टी!

राष्ट्रीय सारेगामापा गायन महोत्सव का भव्य आगाज़

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 13, 2025 09:57 pm / Post views : 537

राष्ट्रीय सारेगामापा गायन महोत्सव का भव्य आगाज़
शेयर करें:

Seoni December 13, 2025
सिवनी यशो:- संगीत प्रेमियों और उभरती गायन प्रतिभाओं के लिए सिवनी एक बार फिर सुर, लय और ताल के महासंगम का साक्षी बनने जा रहा है। राष्ट्रीय सारेगामापा गायन महोत्सव–2026 अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। पिछले 18 वर्षों में इस प्रतिष्ठित मंच से अनेक प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय पहचान बनाई है, जिससे यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक पर्व के रूप में स्थापित हो चुका है।

15 दिसंबर को द्वितीय व निर्णायक ऑडिशन

महोत्सव का दूसरा एवं निर्णायक ऑडिशन आगामी 15 दिसंबर 2025 को एमएम ग्रैंड अग्रोहा लॉन, लूघरवाड़ा (सिवनी) में आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्यभारत के विभिन्न जिलों से सैकड़ों गायक-गायिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रथम चरण के ऑडिशन में मिली शानदार प्रतिक्रिया और उच्चस्तरीय प्रस्तुतियों ने आयोजन को लेकर उत्साह को और बढ़ा दिया है। आयोजन समिति द्वारा मंच, ध्वनि व्यवस्था और प्रतिभागियों की सुविधाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

9–10 जनवरी को सेमीफाइनल व ग्रैंड फाइनल

प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 9 जनवरी और ग्रैंड फाइनल 10 जनवरी 2026 को बड़ा मिशन ग्राउंड, सिवनी में भव्य मंच पर आयोजित होगा।

अत्याधुनिक लाइटिंग, लाइव म्यूजिक और विशाल दर्शक दीर्घा के बीच संगीत का यह महोत्सव यादगार बनने जा रहा है।

इसी अवसर पर स्व. महेशचंद मालू स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन भी होगा,

जिसमें कला, संस्कृति और संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।

आकर्षक पुरस्कार और निःशुल्क दर्शक प्रवेश

इस वर्ष प्रतियोगिता में विजेताओं को 31,000 रुपये तक के नकद पुरस्कार,

ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय सारेगामापा गायन महोत्सव में भाग लेने हेतु प्रवेश शुल्क मात्र 500 रुपये रखा गया है,

जबकि दर्शकों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

आयोजकों की अपील

आयोजक पृथ्वीराज जगने एवं आशीष दुबे ने बताया कि-

यह मंच पिछले वर्षों में अनेक नई आवाज़ों को पहचान दिला चुका है।

उन्होंने संगीत साधकों और युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

आने वाले दिनों में सिवनी एक बार फिर संगीत की राजधानी के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा।

https://www.amarujala.com/bihar/darbhanga/two-day-mithila-mahotsav-was-inaugurated-with-great-pomp-in-madhubani-2025-03-20

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष