सिवनीमध्यप्रदेश

राजवीर सिंह चौहान ने ‘दि इंडिया ओपन राइफल एवं पिस्टल प्रतियोगिता’ में किया शानदार प्रदर्शन

Seoni 15 November 2025

सिवनी यशो:- सिवनी के होनहार खिलाड़ी राजवीर सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित ‘दि इंडिया ओपन राइफल एवं पिस्टल प्रतियोगिता’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भी दो अलग-अलग वर्गों में स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

राष्ट्रीय स्तर की कठोर प्रतिस्पर्धा के बीच राजवीर ने अपनी निशानेबाज़ी की सटीकता, गजब की एकाग्रता और उन्नत तकनीक का प्रदर्शन करते हुए निर्णायक स्थिति में बेहतरीन स्कोर किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरवपूर्ण है, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

राजवीर सिंह चौहान, सिवनी शहर के प्रख्यात समाजसेवी ठा. अशोक सिंह चौहान के पौत्र तथा विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल सिवनी के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह चौहान एवं श्रीमती श्रद्धा चौहान के सुपुत्र हैं।

राजवीर की सफलता पर उनके कोच, परिवार तथा क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

https://www.thenrai.in/news_events_details.aspx

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!