मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

एएनएम नियुक्ति प्रक्रिया अंतर्गत दस्तावेजों का परीक्षण 08 नवंबर को

 सिवनी यशो:- 07 नवंबर 24/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका क्रमांक 5747/2023 TABASSUM QURAISHI AND OTHER VS THE STATE OF MADHYA PRADESH AND OTHERS तथा संबंधित अन्य याचिकाओं में पारित आदेश दिनांक 05.11.2024 के परिपालन में ऐसे समस्त याचिकाकर्ताओं जिन्होंने कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित समूह-5 के अंतर्गत ए.एन.एम. (महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) की सीधी भर्ती हेतु आयोजित संयुक्त परीक्षा उत्तीर्ण की है एवं उनका नाम मेरिट में है, नियुक्ति संबंधी नियमानुसार निर्णय लिये जाने हेतु दस्तावेजों के परीक्षण के संबंध में दिनांक 08.11.2024 को सुबह 9:30 बजे संबंधित जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष समस्त यथोचित दस्तावेजों एवं माननीय न्यायालय निर्णय की सर्टिफाईड कॉपी के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button