धर्ममध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

बैनगंगा घाट में देवी अहिल्या जन्म शताब्दी समिति ने छठ पर्व पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान का किया आयोजन

सिवनी यशो:- लोक आस्था के छठ महापर्व 07 नंवबर को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में जिले के पवित्र बैनगंगा घाट लखनवाड़ा में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

बैनगंगा घाट में देवी अहिल्या जन्म शताब्दी समिति ने छठ पर्व पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान का किया आयोजन - Seoni News

स्वच्छता अभियान सुबह के समय चलाया गया और घाट को छठ पर्व के लिये तैयार किया गया । यहाँ यह उल्लेखनीय है कि छठ पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सर्य अध्र्य के लिये शाम के समय पहुँचते है और धार्मिक आयोजन होता है । श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन के लिये स्वच्छ स्थल हो सके इसी बात को ध्यान में रखते हुये । लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्मोत्सव समिति द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सहित अनेक पदाधिकारी एवं राष्ट्रसेविका समिति की बहिने एवं स्वयंसेवक शामिल हुये और सभी ने बढ़ चढ़कर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया ।

बैनगंगा घाट में देवी अहिल्या जन्म शताब्दी समिति ने छठ पर्व पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान का किया आयोजन - Seoni News
इस पवित्र आयोजन में शामिल होकर योगदान देने वाले समस्तजनों के प्रति आयोजन समिति की श्रीमती रूकमणी सनोडिया ने आभार व्यक्त करते हुये इसी प्रकार के सहयोग भविष्य में अपेक्षा व्यक्त की है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button