धर्ममध्यप्रदेशसिवनी
ज्वालादेवी सिद्ध पीठ भैरोगंज का 11 पाटोत्सव 25 अप्रैल को, आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियाँ
सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ 85 वें सप्ताह भक्तिभाव से संपन्न
Seoni 20 April 2025
सिवनी यशो:- भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित आदिशक्ति ज्वालाा देवी सिद्ध पीठ में हनुमान जयंती का कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया है । इस शक्ति पीठ में भक्ति और श्रद्धा के साथ हर शनिवार को सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ किया जाता है, यह क्रम पिछले 85 सप्ताह से निरंतर किया जा रहा है । सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाज के बीच सकारात्मक विचारों को प्रेषित करने का भी यह प्रमुख केन्द्र अपनी पहचान बना रहा है ।
आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर परतापुर का आगामी 25 अप्रैल को 11वाँ पाटोत्सव कार्यक्रम निर्धारित है । एक दिवसीय पाटोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम और विभिन्न धार्मिक आयोजन के साथ मनाये जाने की तैयारियाँ जोर शोर से प्रारंभ है । कार्यक्रम को भव्यता एवं धार्मिक विधि विधान से संपन्न कराने की व्यापक तैयारियाँ समिति द्वारा की जा रही है । पाटोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन को भव्य बनाने के लिये धार्मिक श्रद्धावानों को सहयोग भी प्राप्त हो रहा है । पाटोत्सव के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिती की संभावनाओं के अनुसार तैयारियाँ की जा रही है ।
श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि इस साप्ताहिक मिलन के दौरान जागरूकता और तात्कालिक विषयों पर चर्चा भी की जाती है । मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही इस शनिवार को पाटोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई और पेयजल संकट के विपरीत समय में आपसी सहयोग करने और जल संरक्षण की आवश्यकता पर विचार विमर्श हुआ । श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 85 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है ।
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि नियतिम क्रम के अनुसार सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का शनिवार को 85 वें सप्ताह के आयोजन में मुख्य यजमान राहुल साहू सिवनी एवं महेश सनोडिया सिवनी ने सहपरिवार पहुंचकर मातारानी के दरबार मे पूजन एवं महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिभाव से संपन्न आयोजन के पश्चात महाभोग का वितरण किया गया । भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है एवं पाटोत्सव के कार्यक्रम में सहयोग देने के इच्छुक व्यक्ति मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है।



