छिंदवाड़ाव्यापारसिवनी

किसानों को लूट रही है बीज कंपनियाँ, मंहगे दामों पर मिल रहा है मक्का बीज 

किसानों का कहना सरकार द्वारा कृषि विभाग को अच्छी कंपनियों के बीज उपलब्ध नहीं कराने से कंपनियों ने लूट मचाई 

Chhindwara 06 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- किसानों को लाभ की खेती बनाने के लिए प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है लेकिन कंपनियों पर सरकार का ध्यान नहीं है। कंपनियों द्वारा मक्का बीज (corn seeds) के हर वर्ष दाम बढ़ाने से किसानों को नुकसान हो रहा है। पहले प्रदेश सरकार अच्छी कंपनियों के बीज कृषि विभाग के माध्यम से किसानों को कम रेट में उपलब्ध कराती थी लेकिन पिछले कई वर्षो से कंपनियों के बीज उपलब्ध नहीं कराने से बाजार में विभिन्न प्रकार की कंपनियों के बीज मंहगे दामों में मिल रहे हैं। प्रदेश में छिंदवाड़ा जिला मक्का के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। जहां सभी किसान अपने खेतों में मक्का लगाते हैं। जून माह में मृग लगते ही किसानों की बोनी शुरू हो जाती है। बीज भंडार दुकानों में मक्का खरीदने के लिए किसानों की भीड़ लगने लगी है। 
ज्यादा दामों में मिल रही मक्का की थैली को लेकर किसानों में गुस्सा है 1400 से लेकर 2000 तक मक्का की थैली बिक रही है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष से भी ज्यादा कीमत पर कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। इसका कारण बताते हुए किसानों का कहना है कि कृषि विभाग द्वारा अच्छी कंपनियों का मक्का विभाग में उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है जिसके चलते कंपनियों ने लूट मचा रखी है। किसानों की प्रदेश सरकार से मांग है कि विभाग को अच्छी कंपनियों का मक्का उपलब्ध कराया जाएगा तो बाजार में इतने मंहगे कीमत पर मक्का बीज नहीं मिलेंगे। 

जो मक्का मिलना वह भी कार्यालयों में नहीं पहुंचा मक्का 

कृषि विभाग द्वारा हर वर्ष किसानों को मक्का उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन अभी तक कृषि विस्तार कार्यालयों में जो लोकल कंपनी का मक्का मिलना है वहीं भी  नहीं पहुंचा है। जो किसान बड़ी कंपनियों के मंहगा मक्का नहीं ले पाते वे विभाग के मक्का से ही काम चला लेते हैं। 

मक्का का प्रमाणीकरण नहीं किया जाता

प्रदेश सरकार के निर्देश है कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को जो मक्का उपलब्ध कराया जाना है उसका प्रमाणीकरण होना अनिवार्य है लेकिन विभाग के अधिकारी बिना प्रमाणीकरण ही लोकल कंपनियों से मक्का ले लेती हैं। उसका रेट भी निर्धारण होना जरूरी है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!