छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

बिना परमीशन के अतिक्रमण तोडऩे मानसरोवर काम्पलेक्स पहुंचा निगम का दस्ता 

Chhindwara 06 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- ईद के त्यौहार के चलते अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर निगम ने अभियान पर फिलहाल रोक लगाई हुई है। लेकिन अनुमति नहीं होने के बावजूद भी शुक्रवार को अतिक्रमण दस्ता मानसरोवर काम्पलेक्स में पहुंच गया और यहां व्यापारियों के साथ विवाद भी हुआ। 
जबकि एसडीएम और कमिश्रर द्वारा कोई परमीशन नहीं दी गई थी। मानसरोवर काम्पलेक्स समीति के अध्यक्ष हेमंत पटेल ने बताया कि मानसरोवर काम्पलेक्स प्राईवेट काम्पलेक्स है जिसका मालिक राज्य परिवहन है। यहां रखरखाव और संचालन मानसरोवर समीति द्वारा किया जाता है। श्री पटेल ने कहा कि नगर निगम दस्ता यहां समीति से परमीशन लेकर ही अतिक्रमण हटा सकता है। लेकिन शुक्रवार को प्रशासन से भी परमीशन नहीं होने पर निगम का दस्ता मानसरोवर काम्पलेक्स पहुंच गया।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!