छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

भाजपा सरकार के भाषण व आश्वासन से नहीं पकती किसानों की फसलें- ओक्टे

खाद के लिये कतार में खड़ा है किसान, कब जागेगी भाजपा सरकार

छिन्दवाड़ा यशो:- भाजपा की सरकार और भाजपा के नेता विगत 20 वर्षों से भाषण व आश्वासन में ही किसानों की आय को दुगनी कर रहे। जबकि जमीनी हकीकत यह है कि भाजपा की सरकार में दिन प्रतिदिन किसानों की लागत मूल्य में बेतहाशा वृद्धि हो रही। कृषि उपकरणों से लेकर खाद, बीज व बिजली की बढ़ी हुई दरों ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ दिया है।

   अब नौबत यहां तक आ पहुंची है कि जिले के किसानों को खाद के लिये भी कतार में खड़ा होना पड़ रहा, जबकि कमलनाथ व नकुलनाथ के कार्यकाल में पर्याप्त खाद व बीज मुहैया कराया जाता था। समय से पूर्व खाद की रैक लगा करती थीं आज किसान उन दिनों को याद कर रहा है। उक्त उदगार आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओक्टे ने खाद की किल्लत पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से व्यक्त किये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button