मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

महिला SDM ने बुलडोजर चलाकर तोड़े अतिक्रमण, मुख्यमंत्री की मंशा को मिला अमलीजामा

पांढुर्णा में अवैध कॉलोनाइजरों पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन की प्रतिबद्धता आई सामने

छिंदवाड़ा यशो:- पांढुर्णा अवैध कॉलोनी कार्रवाई के दौरान यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि मुख्यमंत्री की मंशा के प्रति सरकारी मशीनरी कितनी प्रतिबद्ध है। जिले में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की। इस कार्रवाई का सबसे प्रभावशाली दृश्य तब सामने आया, जब एसडीएम अलका एक्का स्वयं जेसीबी मशीन की ड्राइवर सीट पर बैठकर अवैध निर्माण ढहाती नजर आईं।

पांढुर्णा अतिक्रमण कार्रवाई महिला SDM बुलडोजर
पांढुर्णा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाती महिला SDM।

जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई कलेक्टर के स्पष्ट निर्देशों एवं शासन की नीति के अनुरूप की।

वरुड मार्ग, अमरावती रोड तथा वानखड़े सभागृह के पीछे विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से सड़कें, बाउंड्री वॉल, बिजली के खंभे और अन्य निर्माण ध्वस्त किए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया कि –

नियमों की अनदेखी कर उपजाऊ भूमि पर अवैध प्लॉटिंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

पांढुर्णा अतिक्रमण कार्रवाई महिला SDM बुलडोजर
पांढुर्णा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलाती महिला SDM।

उपजाऊ कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का खुलासा

प्रशासनिक जांच में सामने आया कि-

अमरावती रोड स्थित उपजाऊ कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटिंग में बदलकर बेचा जा रहा था।

सौसर निवासी प्रदीप नेहारे द्वारा बिना शासकीय अनुमति सड़क निर्माण कर लेआउट विकसित किया जा रहा था।

शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने जांच कर नियम उल्लंघन की पुष्टि की, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

SDM और तहसीलदार ने खुद संभाली कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान एसडीएम अलका एक्का ने स्वयं जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण ढहाया,

जिससे प्रशासन की गंभीरता और जवाबदेही का स्पष्ट संदेश गया।

वहीं तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर ने ट्रैक्टर चलाकर मौके से निर्माण सामग्री जब्त करवाई।

इसी अभियान के तहत गुरु नानक वार्ड में संजय भांगे द्वारा बनाई गई अवैध बाउंड्री वॉल को भी ध्वस्त किया गया,

जिसे माप-जोख में अतिक्रमण की श्रेणी में पाया गया।

अवैध कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि- 

पांढुर्णा शहर में अवैध लेआउट और अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संतोषी माता वार्ड, नागपुर रोड, भोपाल रोड और अमरावती रोड सहित

अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस सख्ती से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button