मध्यप्रदेशसिवनी

पांचवीं एवं आठवीं बोर्ड की परीक्षाएँ प्रारंभ

सिवनी यशो :- प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों की पांचवीं व आठवीं की बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हुई । इसमें प्रदेशभर से करीब 25 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों कक्षाओं की परीक्षा दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक संचालित हुई पहला प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू व मराठी विषय का हुआ ।
सिवनी जिले में परीक्षाएँ शांति पूर्वक संपन्न हुई । 5वीं की परीक्षा 1 मार्च 2025 को एवं आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 5 मार्च 2025 को खत्म होगी। हर जनशिक्षा केंद्र के तहत 5 केंद्र स्कूल से तीन किमी के अंदर बना गए है। पिछले साल एमपी 5वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 12,33,688 छात्र बैठे थे, जबकि 8वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा में 11,37,387 छात्र उपस्थित हुए थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button