क्राइमछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पहले ड्रायवर को नशीले पदार्थ से करता था बेहोश, फिर कर जाता था बड़ा खेल, पुलिस ने किया  गिरफ्तार  

 छिंदवाड़ा यशो:- जबलपुर निवासी जु़ल्फीकर टैक्सी वाहन किराये पर लेकर जाता था और ड्रायवर को नशीले पदार्थ से बेहोश कर वाहन लेकर रफूचक्कर हो जाता तथा वाहन किसी अन्य व्यक्ति को बेच देता था इस प्रकार के शातिर बदमाश को छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है । इस शातिर बदमाश पर अन्य थानों में भी इस प्रकार के अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है । 
इसी प्रकार का वाक्या पिछले दिनों छिंदवाड़ा में घटित हुआ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया नागले पिता भुजबल नागले उम्र 36 वर्ष निवासी आजाद वार्ड, स्टैट बैंक के पीछे मुलताई थाना मुलताई द्वारा शिकायत दी गई कि दिनांक 10.09.2024 को सुबह 09:30 बजे कार मालिक संजय तायवाड़े ने फोन करके बोला की तुम्हें बुकिंग में छिन्दवाड़ा कार लेकर जाना है ड्राइवर के द्वारा अर्टिका कार क्र. एमएच 40 ए आर 1675 से अज्ञात व्यक्ति को छिन्दवाड़ा लेकर आया अज्ञात व्यक्ति ड्राइवर को कार में छोड़कर काम बताकर चला गया तथा 15-20 मिनट बाद एक डिस्पोजल में जूस लेकर आया ड्राइवर द्वारा जूस पिया गया जिसके कुछ समय बाद ड्राइवर को चक्कर आने लगे जिससे वह बेहोश हो गया। जब ड्राइवर को शाम लगभग 07 बजे होश आया तो ड्राइवर को छोड़कर अज्ञात व्यक्ति अर्टिका कार लेकर कहीं चला गया है । उसे बहुत ढूंढने के पश्चात् नही मिलने पर मालिक को फोन कर सारा घटना क्रम बताया जिस पर थाना कोतवाली में अप.क्र. 616/2024 धारा 303(2) भा.न्या.सं. पंजीबध्द किया गया।
  आरोपी द्वारा अपना नाम जुल्फीकार उर्फ जुल्फी सेफी निवासी जबलपुर होना बताया एवं पूछताछ में उसने बताया की वह तीन वर्ष पहले थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में वाहन चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार हुआ था जिसमें करीब तीन माह पहले वह जमानत पर छूटकर आया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान इस घटना के अलावा 03 अन्य घटनाएं सिराज अहमद के साथ करना स्वीकारा-
  छिन्दवाड़ा से बोलेरो पिकअप वाहन बुकिंग कर जिला नरसिंहपुर ले जाना बताया पिकअप के ड्राइवर को नींद की गोली खिलाकर वहां से पिकअप वाहन चोरी कर ले गया । जिस पर जिला नरसिंहपुर थाना कोतवाली में अपराध क्र. 558/2024 धारा 305(2), भा.न्या.सा. पंजीबध्द है। इस पिकअप वाहन को लल्लू गुप्ता निवासी शहडोल को बेचना बताया ।
 महत्वपूर्ण भूमिका आरोपी को पकडने में निरीक्षक उमेश कुमार गोल्हानी, सउनि ब्रिजेश रघुवंशी, आर. 219 विकास बैस, आर. 98 रविन्द्र ठाकुर, आर. 824 युवराज, सायबर आर. आदित्य रघुवंशी, आर. नितिन सिंह, आर. मोहित चन्द्रवंशी सीसीटीव्ही से उनि. छतरसिंह भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्हे पुलिस अधीक्षक  छिंदवाडा द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button