आल इंडिया वूमेन कराते चैंपियनशिप भारत ट्रॉफी -2 में प्रथम स्थान
4Seoni 26 December 2024
छपारा यशो:- बनारस (Banaras) में दिनांक 20 से 22 दिसंबर तक कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन (Karate India Organization) से अधिकृत आल इंडिया वूमेन कराते चैंपियनशिप (All India Women Karate Championship) भारत ट्रॉफी -2 (bharat Trophy-2) में सीनियर कैटेगरी में 5 गोल्ड , 4 सिल्वर , 5 ब्रॉन्ज मेडल में मध्यप्रदेश ने जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त कर विनर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस द्वितीय स्थान एवं उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रही। स्पोर्ट्स कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन सिवनी टीम से गीतेश प्रजापति ने कुमिते में सिल्वर मेडल जीता। सब जूनियर वर्ग में सिवनी की अनुश्री सलाम ने कुमिते में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
सभी खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन कराटे मध्य प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस टीम , बिहार , दिल्ली , उत्तराखंड , छत्तीसगढ़ , आंध्र प्रदेश तथा मध्य प्रदेश ने शिरकत किया। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर एवं स्पोर्ट्स कराते डेवलपमेंट एसोसिएशन सिवनी सचिव नारायण सिंह प्रजापति एवं समस्त पदाधिकारी के द्वारा बधाई दी गई




