बालाघाटहेल्थ

“तनाव मुक्त और खुशहाल जीवन की ओर पहला कदम” – आर्ट ऑफ लिविंग बालाघाट का हैप्पीनेस योग शिविर 26 सितंबर से

तीन दिवसीय आनंद अनुभूति कार्यक्रम में योग, ध्यान, प्राणायाम और सुदर्शन क्रिया

 Balaghat 21 September 2025

बालाघाट यशो:-  मानवतावादी गुरू श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग बालाघाट केंद्र द्वारा आगामी 26 से 28 सितंबर तक तीन दिवसीय हैप्पीनेस योग शिविर (आनंद अनुभूति कार्यक्रम) का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 6 से 9 बजे तक स्थानीय हॉल में होगा।

मानवतावादी गुरू श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग
आर्ट ऑफ लिविंग बालाघाट हैप्पीनेस योग शिविर 2025: तनावमुक्त और खुशहाल जीवन की दिशा

प्रशिक्षक सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को तनावमुक्त, स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम में योग, ध्यान, प्राणायाम, आसन और विश्वविख्यात सुदर्शन क्रिया को सरल और रोचक तरीके से सिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के अनुसार, हिंसा रहित समाज, रोगमुक्त शरीर, शंका रहित बुद्धि और दुःख रहित आत्मा हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है। इन्हीं लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर से होने वाले लाभ

शिविर में शामिल होने वाले नागरिकों को—

  • तनाव और नकारात्मक विचारों से मुक्ति

  • आत्मविश्वास, एकाग्रता और निर्णय क्षमता में वृद्धि

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना

  • भावनात्मक संतुलन और बेहतर संबंध बनाना

  • नींद में सुधार

जैसे अनेक लाभ प्राप्त होंगे।

वैश्विक शोध में सुदर्शन क्रिया

सुदर्शन क्रिया पर हुए अंतरराष्ट्रीय शोधों में पाया गया है कि यह क्रिया तनाव हार्मोन घटाती है, हानिकारक कोलेस्ट्रॉल कम करती है और लाभकारी हार्मोन बढ़ाती है। साथ ही यह मन को शांत और शरीर को ऊर्जावान बनाती है।

भागीदारी

यह शिविर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए खुला है।

आयोजन समिति और आर्ट ऑफ लिविंग स्वयंसेवकों ने नगरवासियों से अपील की है कि –

वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस जीवनोपयोगी कार्यक्रम का लाभ उठाएं

और तनावमुक्त, शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!