मध्यप्रदेशव्यापार

इंदौर में LAC देशों के साथ निवेश साझेदारी पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- हमारी परंपराएं एक जैसी

इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 में 15 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

इंदौर में LAC देशों के साथ निवेश साझेदारी पर फोकस, सीएम मोहन यादव बोले- हमारी परंपराएं एक जैसी

Bhopal 06 June 2026

भोपाल/इंदौर। Madhya Pradesh ने व्यापार और निवेश के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लैटिन अमेरिका और कैरिबियन (LAC) देशों के बीच खुद को निवेश के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित किया है।

इंदौर में आयोजित इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 में निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निवेश फोरम में 15 देशों के प्रतिनिधियों और 350 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया, जहां व्यापार और निवेश साझेदारी पर चर्चा हुई।

Indore में आयोजित “इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026” में 15 देशों के प्रतिनिधियों सहित 350 से अधिक निवेशकों, अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इंदौर में आयोजित इंडिया-लैटिन अमेरिकन एंड कैरिबियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट फोरम-2026 में निवेशकों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव।
इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निवेश फोरम में 15 देशों के प्रतिनिधियों और 350 से अधिक निवेशकों ने भाग लिया, जहां व्यापार और निवेश साझेदारी पर चर्चा हुई।

फार्मा, ऑटोमोबाइल और टेक्सटाइल सेक्टर में साझेदारी की पहल

फोरम के दौरान लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन देशों के प्रतिनिधियों की प्रदेश की 50 से अधिक कंपनियों के साथ बी-टू-बी और बी-टू-जी बैठकें हुईं। इसमें फार्मा, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण और सेवा क्षेत्रों में निवेश एवं व्यापारिक साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बढ़ा निवेश और व्यापार

कार्यक्रम का शुभारंभ Mohan Yadav एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में भारत में व्यापार और निवेश के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है और लोकमाता Ahilyabai Holkar के सुशासन ने मालवा को ऐतिहासिक पहचान दिलाई। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में मालवा सिल्क मार्ग के माध्यम से दुनियाभर से व्यापार करता था।

भारत और लैटिन अमेरिका की संस्कृति में समानता

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और लैटिन अमेरिकी देशों की परंपराओं, उत्सवों, संगीत और जनजातीय कलाओं में काफी समानताएं हैं।

दोनों क्षेत्रों के जीवन मूल्य और सांस्कृतिक संस्कार एक-दूसरे से मेल खाते हैं। उन्होंने कहा कि यह फोरम नई आर्थिक संभावनाओं का सेतु बनेगा और मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

लैटिन अमेरिकी देशों के साथ बढ़ा एमपी का निर्यात

मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में लैटिन अमेरिकी देशों के साथ मध्यप्रदेश का निर्यात करीब 3 हजार 835 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

वहीं इसी माह इंदौर में ब्रिक्स सदस्य देशों का कृषि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button