मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन राजगढ़ के चुनाव प्रभारी नियुक्त
सिवनी यशो:- भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुजीत जैन को प्रदेश संगठन द्वारा राजगढ़ जिले के लिए संगठन चुनाव जिला अधिकारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। गत दिवस भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी विवेक शेजवलकर, सह प्रभारी श्रीमती अर्चना चिटणीस, भगवान दास सबनानी, सहित प्रमुख नेताओं द्वारा सभी जिलों में संगठात्मक चुनावों के लिए आयोजित बैठक में सुजीत जैन कै यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि, सुजीत जैन वर्तमान में बैतूल जिले मे जिला संगठन प्रभारी का दायित्व सभांल रहैं हैं। जबकि इसके पूर्व वे, उज्जैन ग्रामीण के निर्वाचन अधिकारी, ग्वालियर मे संगठन कार्यसमिति चुनावों के प्रभारी जैसे अनेकों महत्वपूर्ण दायित्वों का कार्यकुशलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
ज्ञातव्य है कि, भाजपा में संगठात्मक चुनावों की एक पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था है। ऐसे में प्रदेश संगठन द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुजीत जैन की कार्य कुशलता, संगठनात्मक दक्षता और अनुभवों को देखते हुए उन्हें राजगढ़ जिले के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।


