छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

वृद्धा आश्रम में मनाया पूर्व राज्यपाल का जन्म दिन

Chhindwara 10 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया का जन्मदिन गोधूलि वृद्ध आश्रम में उनके समर्थकों और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के द्वारा मनाया गया । छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर की पूर्व राज्यपाल सुश्री दीदी अनुसुइया का जन्म दिवस के सुअवसर पर मंच के सभी सदस्यों द्वारा दीदी से केक कटवाकर तथा फलों का वितरण कर किया गया ।

 ऐसे मौके पर आश्रम के सभी वृद्धजनों ने दीदी को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ उनके मंगलमय जीवन एवं दिर्घायु होने की कामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया इस अवसर पर भाजपा नेत्री श्रीमती प्रीति बिसेन, श्रीमती शबनम जफ़ऱ ख़ान उपस्थित रही साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक जफ़ऱ ख़ान,सह संयोजक रिजवान खान, इरफान खान, जिला प्रभारी एजाज बाबू,शेरु भाई,सफीक ख़ान, मीडिया प्रभारी अता बाबू फ़ैज़ खान,शकील खान इत्यादि उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!