WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

पूर्व सांसद श्रीमती पटेरिया आज 600 मातृशक्ति के साथ देखेंगी द केरला स्टोरी

सिवनी 16 मई 23
सिवनी यशो:- द केरला स्टोरी की देश भर में चर्चा हो रही है । मध्यप्रदेश में चारों तरफ से समाचार आ रहे है कि अनेक स्थानों पर द केरला स्टोरी फिल्म को लड़कियों में जागरूकता का संदेश देने के लिये महिला एवं युवतियों को बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं राजनैतिक व्यक्तियों द्वारा नि:शुल्क फिल्म दिखाई जा रही है । सिवनी जिला मुख्यालय के सिनेमा घर में लगी इस फिल्म को दिखाने के लिये मातृशक्ति संगठन ने बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं मातृशक्ति को द केरला स्टोरी दिखाई फिर युवा व्यवसायी नवनीत अग्रवाल ने चार सौ से अधिक बहनों को फिल्म दिखाई । इसी कड़ी में आज पूर्व सांसद एवं फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य श्रीमती नीता पटेरिया आज सिवनी में दोपहर 3 बजे शो में 600 से अधिक महिलाओं को नि:शुल्क द केरला स्टोरी फिल्म दिखायेंगी । श्रीमती पटेरिया ने बताया कि यह फिल्म नहीं युवतियों को सच्चाई बताने वाला एक बेहतर संदेश है एक बेहतर भविष्य के निर्माण के लिये समाज की हर महिला और जागरूक नागरिको को यह फिल्म आवश्यक रूप से देखना चाहिये ।
पूर्व सांसद आज बुधवार को योगीराज सिनेमा में अनेक महिला संगठनों महिला मोर्चा एवं छात्राओं के साथ सामूहिक रूप से द केरला स्टोरी देखेंगी ।
यहाँ बता दें कि इस फिल्म को बंगाल में ममता बैनर्जी ने बैन कर दिया है इसके पीछे राजनैतिक कारण हो सकते है परंतु फिल्म में एक पीढ़ी को बेहतर संदेश देने की कहानी है जिसके लिये अनेक प्रदेशों की सरकारों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है । द केरला स्टोरी को मध्यप्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री तो किया ही है अनेक सामाजिक राजनैतिक संगठन और सामाजसेवी संस्थाएँ और व्यक्तियों के द्वारा इस फिल्म को जागरूकता की दृष्टि से नि:शुल्क दिखाया जा रहा है । श्रीमती पटेरिया ने बताया कि उनके पास 600 से अधिक मातृशक्ति की स्वीकृति आयी है जो साथ में फिल्म देखने जाने वाली है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!