छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

पूर्व सांसद श्रीमती पटेरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने देखी द केरला स्टोरी

  सिवनी 17 मई 2023

सिवनी यशो:- द केरला स्टोरी की देश भर में चर्चा हो रही है । मध्यप्रदेश में चारों तरफ से समाचार आ रहे है कि अनेक स्थानों पर द केरला स्टोरी फिल्म को लड़कियों में जागरूकता का संदेश देने के लिये महिला एवं युवतियों को बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं राजनैतिक व्यक्तियों द्वारा नि:शुल्क दिखाई जा रही है । बुधवार को पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की सदस्य श्रीमती नीता पटेरिया ने जिला मुख्यालय के सिनेमा घर में लगी इस फिल्म को बालिकाओं एवं मातृशक्ति को नि:शुल्क दिखाई । श्रीमती पटेरिया के अह्वान पर अनेक सामाजिक धार्मिक, शैक्षणिक संस्थानों, महिला संगठन एवं महिला मोर्चा की बहनों ने फिल्म देखी । इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति ने संस्कृति और संस्कारों की रक्षा का संकल्प लिया ।
सिनेमा घर में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने इस अवसर पर कहा कि हमारी संस्कृति और संस्कारों के विरूद्ध जो कुचक्र हो रहे है उसकी असलियत इस फिल्म में दिखाई गयी है । आमजनता में जागृति के लिये श्रीमती पटेरिया के नेतृत्व में भाजपा परिवार एवं आमजन इस फिल्म को देख रहे है ।
श्रीमती पटेरिया ने कहा कि भारत को कमजोर करने और हमारी सनातन संस्कृति पर कुठाराघात हो रहा है लव जिहाद के नाम पर हमारी हिन्दु बालिकाओं को धोखा दिया जाता है बाद में धर्मांतरण किया जाता है इस की सच्चाई बताने के लिये यह फिल्म बनी है इस फिल्म को आमजन अधिक से अधिक संख्या में देखे और समाज को जागृत करें इस उद़देश्य से हम अपना प्रयास कर रहे है । इस फिल्म में जो दिखाया गया है वह बताता है कि माताएँ अपनी बच्चियों को लव जिहाद के कूचक्र से बचाये और बालिकायें इनके झूठे षडयंत्र पूर्ण प्यार के जाल से सतर्क रहे । योगीराज टाकीज में बडी संख्या में माताएँ एवं बालिकाएं फिल्म देखने पहुँची ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!