सिवनी में 21 नवंबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर
अनुभवी चिकित्सकों द्वारा जांच और ऑपरेशन, अब तक 7 हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ
Seoni 19 November 2025
सिवनी यशो:- नगर की सेवाभावी संस्थाएँ सक्षम भारत और श्री रामदल समिति द्वारा आगामी 21 नवंबर (शनिवार) को लुघरवाड़ा स्थित रजवाड़ा लॉन में विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में देवाजी नेत्रालय जबलपुर के अनुभवी चिकित्सक दल द्वारा मरीजों की आंखों का परीक्षण किया जाएगा तथा मोतियाबिंद और काँचबिंदु के ऑपरेशन पूरी तरह निशुल्क किए जाएंगे।
स्वस्थ मौसम होने से ऑपरेशन के लिए उत्तम अवसर
शीतकालीन मौसम को नेत्र ऑपरेशन के लिए सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद माना जाता है। इसलिए समिति ने नागरिकों से आग्रह किया है कि मोतियाबिंद, काँचबिंदु या दृष्टि से संबंधित गंभीर समस्या वाले मरीज इस अवसर का लाभ अवश्य लें।
शिविर का समय और प्रक्रिया
स्थान: रजवाड़ा लॉन, लुघरवाड़ा, सिवनी
दिनांक: 21 नवंबर
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
शिविर में चयनित मरीजों को उसी दिन विशेष वाहन द्वारा जबलपुर ले जाया जाएगा, जहां अगले दिन ऑपरेशन करवाया जाएगा। इसके बाद तीसरे दिन मरीजों को सुरक्षित रूप से वाहन द्वारा सिवनी वापस लाया जाएगा। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, जिसमें वाहन व्यवस्था, ऑपरेशन, दवाएं और ठहराव शामिल है।
केवल आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लाना आवश्यक
समिति ने स्पष्ट किया कि शिविर में आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की एक फोटो कॉपी अनिवार्य रूप से लाना होगा। इसी आधार पर पंजीयन एवं ऑपरेशन चयन होगा।
आठ वर्षों से लगातार सेवा, अब तक 7 हजार से अधिक ऑपरेशन
संस्था के प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल और ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से प्रत्येक महीने की 21 तारीख को यह निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है।
अब तक लगभग 7,000 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क कराए जा चुके हैं
, जो संस्था की निरंतर सामाजिक सेवा का प्रमाण है।
नागरिकों से अपील
समिति ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि –
अपने आस-पास के ऐसे लोगों को इस शिविर की जानकारी अवश्य दें,
जो नेत्र रोग,
मोतियाबिंद या
दृष्टि संबंधी समस्या से जूझ रहे हों।
अधिक से अधिक मरीजों को यहां पहुँचाकर उन्हें नया जीवन–नया दृष्टि–नया उजाला देने में सहयोग करें।
https://nattarampalli.rkmm.org/Free-Eye-Cataract-Surgery-Camp



