सिवनीहेल्थ

नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 02 जून को

Free Medical Counseling Camp

सिवनी यशो:- डॉक्टर यू.सी. मालू वेलफेयर सोसायटी सिवनी के तत्वावधान में अब आपके नगर में विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन रविवार, 02 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर, शुक्रवारी सिवनी में किया जा रहा है. उक्त नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में इंदौर के सुप्रसिद्ध हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. शान्तनु जैन फ्रेक्चर, रीढ़ जोड़ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन द्वारा अपनी सेवायें दी जायेगी. जिसके अंतर्गत फ्रेक्चर, घुटना प्रत्यारोपण, विकृतियाँ, ट्रामा सर्जरी, जोड़ों के दर्द, कूल्हा प्रत्यारोपण, पीठ दर्द का इलाज किया जायेगा. संबंधित मरीजगण उक्त शिविर का लाभ उठाने हेतु मोबाईल नंबर 9340724824 में अपना रजिस्ट्रेशन करायें.

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button